मेष: आज दिन बहुत शानदार है। दिन में सभी मामलों में अच्छे परिणामों की
प्रतीक्षा कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा, जिस ढंग से काम
चाहते हैं, उसी ढंग से काम हो जाएगा। रुके हुए मामलों में आगे प्रगति होगी,
बाधाएं दूर हो जाएंगी। कानूनी अड़चन को किसी न किसी भांति हल कर लेंगे।
सरकारी मामलों में आप सावधानी से काम करें, आपको कोई अतिरिक्त सिफारिश
खोजनी पड़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए शानदार समय चल रहा है, कोई भी बात हो
सकती है। बहुत निजी रिश्तों में आप थोड़ा सा समय बिताएंगे, उपहारों का
आदान-प्रदान कर सकते हैं। साझा भाव से काम करेंगे तो ज्यादा लाभ होगा।
यात्रा लाभकारी रहेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: कामकाज में तेजी आएगी, जो काम हाथ में ले
रखे हैं, उनको दक्षता के साथ पूरा करेंगे। कार्य कौशल बढ़ाने के लिए तकनीकी
लोगों की भी मदद लेंगे। भूमि, भवन के संबंध में आपको कई लोगों को साथ लेकर
चलना पड़ेगा परन्तु कोई उलझा मामला हल हो सकता है। विवाद के मामलों में
आपको संजीदगी से काम लेना चाहिए। थोड़ा धीरज रखें तो समस्या सुलझने लगेंगी।
यात्राओं के दबाव तो रहेंगे परन्तु यात्रा नहीं करें तो ही अच्छा है।
संतान के लिए यह बहुत शुभ समय चल रहा है। आज कोई अनावश्यक खर्चा करेंगे
परन्तु आपको चाहिए कि ऐसे परीक्षण उन्हें करने दें। घर में अंदर ही अंदर
थोड़ी सी अनबन रहेगी या आपकी बातों से लोग सहमत नहीं होंगे। आप अपने प्रयास
जारी रखें।
मिथुुन: समय मिश्रित प्रभाव वाला है। बहुत कठिन श्रम के बाद
भी पूरा परिणाम नहीं आ पा रहा है। लाभ भी सीमित मात्रा में आएगा। आपकी
कार्य दक्षता बढ़ेगी बल्कि काम के घंटे बढ़ेंगे परन्तु काम बिखरा-बिखरा
रहेगा। योजनाबद्ध काम करने के लिए आपको बाहरी सलाह की आवश्यकता है। आर्थिक
तनाव भी रहेगा यद्यपि आज अचानक लाभ भी हो सकता है। कहीं से भी आए हुए धन को
आप स्वीकार कर लेंगे। भाई, बहिनों को लेकर चल रही योजनाओं में कोई समस्या
बनी रहेगी, आप उनका समाधान नहीं खोज पाएंगे। आज धार्मिक कामों में या
पूजा-पाठ में मन लगेगा। आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope