• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

कर्क: आज एक प्रमुख समस्या के सुलझने की उम्मीद है। आपको भारी मदद भी मिल जाएगी और आपके स्वयं के प्रयास से परिणाम लाएंगे। संतान को लेकर आप थोड़ा सा सहनशील बने रहें परन्तु उनकी हर बात मानने की आवश्यकता नहीं है। एक मध्य मार्ग निकाला जा सकता है। व्यावसायिक वार्ताओं में भी आज थोड़ा लचीलापन रखेंगे तो उससे ज्यादा लाभ प्राप्ति होगी। किसी गैर कानूनी काम को मना कर देना ही अच्छा है अन्यथा बाद में परेशानी आएगी। सामाजिक कार्यों में आज अधिक समय बीतेगा। चैरिटी की बात करने से पहले अपनी स्थिति को तोल लें। अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें परन्तु व्यवहार में दक्षता का परिचय देने की कोशिश करें। अच्छा हो कि अपने घर या दफ्तर में पहले ही मशविरा कर लें और फिर मुंह से बात निकालें।

सिंह: आज यात्रा के अनुकूल दिन नहीं है। वाहन खर्चा मांग रहा है और उसे अधिक दिन तक टालना ठीक नहीं है। नौकरी में आपके लिए अच्छा दिन जाने वाला है। बॉस प्रसन्न रहेंगे और आपको कुछ नया उत्तरदायित्व दिया जा सकता है। चलते हुए काम को बीच में ही छोड़ देना बुद्धिमानी नहीं है और अगर ऐसा किया आलोचना झेलनी पड़ेगी। किसी अनावश्यक विवाद से बाहर आने की चेष्टा करें। कोर्ट-कचहरी से बाहर मामला निपट जाए तो ज्यादा अच्छा है। बिना कारण शत्रुता भी अच्छी बात नहीं है। पिता का कामकाज ठीक रहेगा, उनसे कुछ खर्चा लेना चाहें तो थोड़ा सा मुश्किल जरूर है परन्तु काम हो सकता है। बाहरी शहरों से व्यवसाय में प्रगति होगी। बाहर के सम्पर्क भी आपको लाभ दे सकते हैं। अनावश्यक खर्चा बहुत होगा और उसे कम करने का आपके पास कोई साधन नजर नहीं आता है।

कन्या: स्थानीय यात्रा लाभ दे सकती हैं। बकाया काम को निपटाने के लिए आपको अभियान जैसा चलाना पड़ेगा। काम नहीं होने से आलोचना बढ़ेगी। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कोई महत्वपूर्ण बकाया चल रहा है, जिसके लिए आपको बहुत आलोचना सुननी पड़ेगी। निजी रिश्तों में थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। असंतोष को दूर करना जरूरी है। अपने सहयोगियों को साथ लेकर किसी नए काम में लगना पड़ेगा। किसी काम को हाथ में लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें। उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा परन्तु सम्मान भी बढ़ेगा। मन ही मन ही किसी बात को लेकर चिंता रहेगी परन्तु उसका निवारण करना आपके हाथ में नहीं है। माता-पिता के लिए दिन शुभ है और आप उनके लिए अधिक वक्त निकाल पाएंगे।


यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 29 july 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 29 july 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved