मेष: आज आपके कार्यक्रमों में संशोधन की आवश्यकता पड़ जाएगी। आज व्यावसायिक यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु दक्षिण दिशा में यात्रा न करें। साझे भाव से करने में लाभ होगा। अन्दरुनी विवादों पर चुप रहना ही ठीक है। आपने कुछ भी बोला तो बात बिगड़ जाएगी। आर्थिक स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। आए हुए धन का सदुपयोग नहीं कर पाएंगे। आय ठीक-ठीक होगी। कार्य विस्तार बहुत पैसा मांग रहा है। गुप्त खर्चे भी हो सकते हैं। आज मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: आज बाहरी शहरों से जो काम निकलना है, उस पर ध्यान देना जरूरी है। एक जगह टिक कर ही इस काम को करें। स्थानीय भागदौड़ लाभ दे सकती है। आय के साधन बढ़ेंगे। आज संतान की तरफ से आर्थिक मदद हो सकती है। आज सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। आपको अनायास ही कोई नई सुविधा मिल सकती है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर खर्चा करेंगे। व्यावसायिक शत्रुओं को लेकर किसी नई नीति पर चर्चा करेंगे। समय आपके पक्ष का बना है। निजी रिश्तों को लेकर मन में थोड़ी सी चिंता रहेगी और उसके समाधान की दिशा में काम करेंगे।
मिथुुन: आज तेज गति से काम करेंगे बल्कि कार्य कौशल का परिचय भी देंगे। सम्मान बढ़ेगा। यात्रा शुभ रहेगी। जीवनसाथी से सौहार्द्र बढ़ेगा, उनके नाम के व्यवसाय में लाभ होगा। यदि अविवाहित हैं तो सगाई संबंध की बात तेज हो जाएगी। भागीदारी के मामलों में अच्छी प्रगति रहेगी। अनुमान से कम सफलता मिलेगी परन्तु फिर भी काम ठीक रहेगा। लाभ का कोई नया रास्ता खुल सकता है। आज कोई व्यावसायिक वार्ता चले तो आपको लचीला रुख अपनाना चाहिए।
1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में अहमदाबाद से चार आरोपी गिरफ्तार
राजनाथ सिंह ने किया भारतीय नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत INS सूरत और INS उदयगिरी का शुभारंभ, देखें तस्वीरें
सीबीआई के छापे के बाद चिदंबरम के बचाव में आई कांग्रेस, कहा- वो एक राष्ट्रवादी और देशभक्त है
Daily Horoscope