• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

तुला: आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ अनुपात से ज्यादा होगा। आस-पास का घटनाक्रम आपको उत्तेजित करेगा। क्रोध में परेशान रहेंगे। अगर हो सकता है तो किसी महत्वपूर्ण निर्णय को टाल लें। चंद्रमा ज्यादा अनुकूल नहीं है, स्थानीय यात्रा ही करें। घर-परिवार के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप ना करें। लोग अवज्ञा करेंगे और आपका सम्मान जाएगा। भागीदारी के मामले में थोड़ा लाभ मिल सकता है पर विवाद के कारण आप उसका आनंद नहीं ले पाएंगे। ऋण के लेन-देन की प्रक्रिया में कुछ लोगों से वार्ता होगी। आज नौकरी में नीचा देखना पड़ सकता है। पद-संबंधी चिंताएं बनी रहेंगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृश्चिक:
आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। खर्चा बढ़ेगा, लाभ भी बढ़ेगा। काम-काज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नए लोग मिलेंगे। असहमति के बाद भी कुछ लोगों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। संतान के लिए दिन श्रेष्ठ है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। पद संबंधी लाभ होगा, सम्मान बढ़ेगा परंतु घरेलू कलह परेशान करेगी। वाहन सावधानी से चलाएं, कोई असुविधा हो सकती है। यदि नौकरी में हैं तो पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक नहीं है, दूसरे शहरों से आय बढ़ेगी। निजी रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। व्यापार में विस्तार होगा।

धनु: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे परंतु आज कोई अचानक ऐसा खर्चा आ सकता है जो आपके नियंत्रण से बाहर है। किसी गैरकानूनी काम पर खर्चा नहीं करें, सुख-सुविधा बढ़ेगी, घर में साधन बढ़ेंगे और आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी, दवाइयों पर खर्चा बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में ज्यादा खर्चा होगा। संतान की समस्याएं एकदम हल नहीं होगी परंतु कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है। भाई-बहिनों से मतभेद हो सकते हैं। भाग्य साथ देगा इसलिए किसी भागीदारी के मामले में आपको अच्छा लाभ होगा। यात्रा सोच-समझकर करें।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 27 may 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 27 may 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved