• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

कर्क: घर परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है। कई लोगों से मिलना सम्भव है। सार्वजनिक स्थान पर किसी वार्ता को सावधानीपूर्वक करें, अनादर होने की सम्भावना है। आज दिन भर मन में बेचैनी बनी रहेगी। आपकी किसी अवज्ञा की बात से आप परेशान रहेंगे, पूजा पाठ में भी मन नहीं लगेगा। साझेदारों के साथ बातचीत में सावधानी बरतें, आपके साथ चीटिंग होने के आसार हैं। खान-पान में बहुत अधिक सावधानी बरतें। तनाव के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। किसी विशेष बात के कारण आपका सम्मान बढ़ सकता है, जिसके कारण आप अन्य समस्याओं को भूले हुए रहेंगे। पिता के लिए आज का दिन अच्छा है, उन्हें लाभ होगा।

सिंह: किसी काम को करने की जिद में आप अपना सारा ध्यान एकाग्र कर लेंगे। आज संतान का सहयोग पूरी तरह नहीं मिल पाएगा परन्तु उनका समर्थन बना रहेगा। भागीदारी के मामलों में समय अच्छा है। जीवन साथी के साथ भी संबंध मधुर रहेंगे और उन्हें कोई लाभ हो सकता है। कार्य क्षेत्र में कई काम एक साथ करने की प्रवृत्ति छोड़ दें, इससे नुकसान है, कोई काम बीच में ही छूट सकता है। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में थोड़ी सी अड़चन रहेगी, ऋण प्राप्ति भी आसान नहीं है। कुछ लोगों के सहयोग की आवश्यकता आपको पड़ेगी इसलिए संबंध मधुर रखें। यात्रा का विचार बिलकुल त्याग दें।

कन्या: समय सुधार पर है। कोई सोची हुए सफलता मिल सकती है। किसी नये स्रोत से नया समाचार भी मिल सकता है। घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। इच्छित व्यक्ति से बहुत सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर थोड़ी बहुत चिंता रहेगी परन्तु उनका काम आगे बढ़ेगा। स्थानीय यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और उनसे लाभ भी होगा। वाहन संबंधी सावधानी बरतें। थोड़ी सी कोशिश से अधिक सुविधाएं भी मिल सकती हैं। आज धर्म-कर्म में मन कम लगेगा परन्तु मनोरंजन पर ज्यादा ध्यान देंगे। निजी रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 27 Jan 2021 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 27 jan 2021, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved