मेष: आज अत्यंत शुभ दिन है। या तो घर परिवार में कोई कार्यक्रम होगा या किसी अन्य समारोह में भाग लेंगे। बहुत सारे नये लोगों से मिलना हो सकता है। आज व्यवसाय में भी अच्छा दिन है। दैनिक लाभ बढ़ेगा, किसी अन्य स्रोत से भी प्राप्ति हो सकती है। लेन-देन की सुविधा बढ़ेगी। किसी कठिन काम के सम्पन्न होने का रास्ता खुल जाएगा। आर्थिक लाभ को बढ़ाने के लिए किसी उपाय पर काम करेंगे। अपने काम निकलवाने के लिए आप नये लोगों से चर्चा कर सकते हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें किसी एक स्थान पर नीचा देखना पड़ सकता है। आज एक बकाया काम भी ढंग से निपट जाएगा। यात्रा लाभदायक रहेगी परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: आज प्रात: से ही मन प्रसन्न रहेगा, कई तरह की अड़चनों के बाद भी आपका काम आगे बढ़ेगा, नये आश्वासन मिलेेगे, लाभ बढ़ेगा परन्तु आपके हाथ में नहीं आएगा। आय-व्यय बराबर हो जाएंगे परन्तु ऋण का पुनर्भुगतान समय पर कर पाएंगे। आज एक ही स्थान पर बैठकर काम करने का दिन है। यात्रा विचार त्याग दें, यात्रा निष्फल हो सकती है। प्रेम प्रसंग में गति आएगी, आप अपनी बात को खुलकर कह सकते हैं। भागीदारी के मामलों में एक दो बातें स्पष्ट नहीं हो पाएंगी। आप मन ही मन में निश्चय कर लें और बात को जबान पर ले आएं। व्यवसाय में प्रतिस्पद्र्धा बढ़ेगी। कम महत्व के काम को बाद में करें। आज यात्रा विचार बिलकुल त्याग दें।
मिथुुन: समय सुधार पर है। आपका सोचा हुए एक विशेष काम बन जाने के आसार हैं। रुपए के लेन-देन के मामले में आप मन ही मन स्पष्ट रहें, सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर अधिक दृढ़ता की आवश्यकता है। काम आपके ही हिसाब से हो जाएगा। विरोधी लोग अपना काम करेंगे परन्तु आपको कोई नुकसान नहीं होगा। अपने विरुद्ध चल रहे षडय़ंत्र पर बिलकुल ध्यान नहीं दें। आपकी इच्छा के विरुद्ध कुछ भी नहीं होगा। जीवन साथी के लिए विशेष समय है, जब उन्हें एक तरफ लाभ होगा और एक तरफ समस्याओं में फंसे रहेंगे। उन्हें स्वास्थ्य की समस्या रहेगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज यात्रा भी लाभ दे सकती है पूर्व दिशा में यात्रा ना करें।
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 2 लाख 61 हजार से ज्यादा मामले
केंद्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा करें : सिब्बल
चंडीगढ़ में लागू वीकेंड कर्फ्यू के बीच एनडीए की परीक्षा देने पहुंचे छात्र
Daily Horoscope