कर्क: समय मिश्रित लाभ वाला है। एक-दो अच्छे समाचार भी मिलेंगे तो एक-दो
परेशानियां भी बढ़ेंगी। किसी विवाद में नहीं पड़ें अन्यथा प्रतिष्ठा की
हानि हो सकती है। पराये मामलों में भी हाथ डालने की आवश्यकता नहीं है।
नौकरी या व्यवसाय के मामलों में कम मेहनत में ही आपके काम सफल हो जाएंगे।
बाहर से आवश्यक मदद भी मिल जाएगी। यात्रा लाभकारी हो सकती है परन्तु वाहन
संबंधी कष्ट हो सकते हैं। माता के लिए आज का दिन कठिन है और उन्हें
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। नया डॉक्टर मिल सकता है या नयी
दवाइयां काम में लेंगे। संतान को कुछ समझाने की आवश्यकता पड़ सकती है। आज
पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।
सिंह: आज प्रात: से ही मन में
चिंताएं रहेंगी। मन थोड़ा अशांत रहेगा। बहुत कोशिशों के बाद भी खर्चे में
कमी नहीं आ रही है। अतिरिक्त जिम्मेदारी सहन करनी पड़ सकती है। संतान को
लेकर थोड़ी समस्याएं बनी रहेंगी, उनकी किसी खास समस्या का समाधान नहीं मिल
पाएगा। आज कोई अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। नया काम करने से लाभ हो सकता है।
भाग्य साथ दे रहा है, थोड़ी सी मेहनत में अच्छी सफलता मिल जाएगी। गृह कलह
को बचाने के लिए कोशिश करनी पड़ सकती है, आपको चाहिए कि व्यावसायिक कार्यों
में अधिक समय बिताएं। आज पूजा-पाठ में मन लग सकता है। कोई नया अनुभव भी हो
सकता है। आज यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु पश्चिम में यात्रा न करें।
कन्या:
समय लाभ का बना है परन्तु आया हुआ लाभ हाथ के हाथ खर्च हो जाएगा। अनायास
नया खर्चा सामने आ सकता है। आज आध्यात्मिक या धार्मिक मामलों में अधिक काम
करने को मिलेगा या अधिक अवसर मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में
ज्यादा सफलता मिलेगी। आपकी बात की रक्षा होगी, आय के साधन बढ़ेंगे। दैनिक
आय तेजी से बढ़ेगी। आज आपके बारे में अच्छी राय बनेगी और आपको उसका लाभ मिल
सकता है। सार्वजनिक रूप से प्रशंसा हो सकती है। किसी काम में दुस्साहस की
आवश्यकता है, आपको आगे बढऩा चाहिए। प्रेम संबंध में गति आएगी। अपने प्रिय
का सानिध्य मिलेगा। आज बाहर की यात्रा का विचार त्याग दें।
कोटा में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पार्कों में युवक-युवतियों से ऐंठता था रुपए
बेंगलुरु में जल्द खुलेगा ऑस्ट्रेलियाई वाणिज्य दूतावास
राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले नेपाल के पीएम प्रचंड
Daily Horoscope