मेष: आज बहुत भाग्यशाली दिन है। हर काम में आसानी होती चली जाएगी। कोई अटका हुआ काम होगा तो उसे करना भी आसान हो जाएगा। व्यवसाय के मामले में कुछ नवीनता आ सकती है। बड़े दफ्तरों से काम निकालने में थोड़ी सी कठिनाई आएगी यद्यपि बात आगे बढ़ेगी। किसी जोखिम वाले काम में हाथ डाल सकते हैं, हानि नहीं होगी अन्य लोगों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। आज कई मित्रों से मिलना हो सकता है। भाग-दौड़ बहुत ज्यादा रहेगी, खान-पान में अनियमितता रहेगी। संतान को लेकर मन में चली रही चिंताएं कम हो जाएंगी। भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझेंगे या कोई अच्छी बात सामने आएगी। यात्रा लाभकारी है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: आज का दिन शुभ है और किसी महत्वपूर्ण काम में प्रगति होगी। भाग-दौड़ बहुत ज्यादा करनी होगी, खर्चा भी बहुत होगा। बाहर की यात्रा का विचार त्याग दें। यात्रा का उद्देश्य निष्फल हो जाएगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो कुछ अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकती हैैं। आज जनसम्पर्क भी बहुत बढ़ेगा, नये व्यक्तियों से मिलना होगा। आमोद-प्रमोद पर अधिक खर्चा करेंगे। निरर्थक विवाद होंगे परन्तु शांत हो जाएंगे। किसी अन्य की गलती से आप पर आक्षेप आएंगे। आप शांति से काम लें, विरोधी अपने आप परास्त हो जाएंगे। घर में दवाइयों का खर्चा बढ़ेगा। घर में जो चल रहा है, उस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
मिथुुन: आज का दिन भाग्यशाली है, आर्थिक लाभ में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। घर परिवार के लोगों से मिलना होगा, किसी बड़ी दावत में भी भाग लेने का मौका है। नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अच्छा माहौल रहेगा और आपको सम्मान मिलेगा। आपके सुझावों का सम्मान होगा, उसका अप्रत्यक्ष लाभ आपको मिलेगा। शत्रुओं के विरुद्ध कदम उठा सकते हैं। षडय़ंत्र से सावधान रहें परन्तु उसी ढंग से आपको काम नहीं करना है। आज धार्मिक और विद्वान लोगों से मिलना हो सकता है। जनसम्पर्क थोड़ा सा बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक है परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। घरेलू चीजों पर ज्यादा खर्चा होगा।
लोकसभा की सदस्यता खत्म होने पर राहुल गाँधी का ट्वीट- मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
दिल्ली की अदालत ने पुलिस को राजस्थान के मुख्यमंत्री के खिलाफ शेखावत द्वारा दायर मानहानि मामले की जांच करने का दिया निर्देश
Daily Horoscope