कर्क: व्यक्तिगत मामलों में आज का दिन शानदार है। प्रेम सम्बन्ध में आप
खुलकर इजहार कर सकते हैं, दिन अनुकूल रहेगा। काम-काज के मामले में भी आपकी
लोकप्रियता बढ़ेगी, आपका कार्य कौशल उभर कर आपके सामने आयेगा। मित्रों के
सहयोग से कोई अटका हुआ काम भी बना लेंगे। एक तरफ दैनिक आय बढ़ेगी तो दूसरी
तरफ जबरन कोई खर्चा करना पड़ सकता है। यदि आपकी उम्र अधिक है तो संतान की
गतिविधियां आपको बहुत परेशान करेंगी, बहुत अधिक समझाने की आवश्यकता है।
व्यावसायिक विरोधियों पर बहुत आप भारी पड़ेंगे।
सिंह: आज का दिन बहुत
अच्छा जाएगा। खान-पान और मनोरंजन खूब रहेगा। गरिष्ठ भोजन की बिलकुल चिंता
नहीं करेंगे। बहुत अच्छे मूड़ में कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं जो कि
आगे चलकर लाभ देगा। संतान को लेकर आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। या तो
शिक्षा में अच्छे परिणाम आएंगे या व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे। आपके
साथ नाममात्र की भागीदारी हो तो भी लाभदायक रहेगी। आपके साथी के लिए आज का
दिन बहुत शानदार है। जीवन में शुभ प्रभाव बढ़ेगा और अशुभ घटेगा। किसी उपहार
की उम्मीद कर सकते हैं।
कन्या: आर्थिक लाभ के दृष्टिकोण से दिन बहुत
शानदार है। कोई व्यावसायिक समझौता करना पड़े तो चूकें नहीं और प्रस्ताव को
आगे बढ़ाएं। आज आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी और किसी न किसी रूप में और
फायदे भी होंगे। कारोबारी यात्रा लाभप्रद हो सकती है। दूसरे शहरों से आय
बढ़ेगी। नये सहयोगी मिलेंगे। भाई, बहिन को लेकर मन में थोड़ी बहुत चिंता
रहेगी, उनके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। आज संतान की ओर से
श्रेष्ठ कार्य परिणाम मिलेंगे। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। उपहार का
आदान-प्रदान हो सकता है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope