• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आज का दिन किसी विशेष समाचार के इंतजार में रहेगा। आपके आस-पास चल रहे मामलों में किसी एक पर निर्णय हो सकता है। आर्थिक लाभ या कोई अन्य स्वतंत्रता मिल सकती है। संतान को लेकर चल रही दुविधा में कमी आएगी। समय की जटिलता में कमी आएगी। बाहर के लोग मदद करेंगे। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। संतान को विशेष सफलता मिल सकती है। आज सुख-सुविधाएं खूब मिलेंगी। जरूरी सामान की खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। प्रेम संबंध के मामले में बात आगे बढ़ेगी। यात्रा योग बन रहे हैं, पश्चिम दिशा की यात्रा ना करें। यात्रा लाभदायक है।

वृषभ: आज काम-काज की अधिकता रहेगी। आज किसी खास काम को करने के लिए आप कोशिश में लगे रहेंगे और सफलता मिलेगी। स्थानीय भाग-दौड़ काफी रहेगी, बाहर की यात्रा ना करें अन्यथा निष्फल हो जाएगी। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ रहे हैं। आज जो कुछ कर रहे हैं उसका परिणाम शाम तक या अगले दिन तक आ जाएगा। किसी नए मार्ग से आय हो सकती है। घरेलू कलह से बचने की चेष्टा करें, संतुलन बनाए रखने में ही भलाई है। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मिलना होगा, किसी काम को आगे बढ़ाने की बातचीत चलेगी। व्यवसाय में विस्तार के लिए बात आगे बढ़ेगी। धार्मिक मामलों में रुचि लेंगे और पहल करके कोई कार्य आरंभ करेंगे।

मिथुुन: कठिन परिस्थितियों में सुधार होगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय सुधार पर है। दवाइयों पर खर्चा कम होने के आसार हैं। संतान को लेकर जो समस्या चल रही है उसका समाधान निकल आएगा। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी परंतु खर्चों पर नियंत्रण नहीं हो पाएगा और थोड़ी बहुत समस्या बनी रहेगी। आय होने के बाद भी ऋण लेने का अवसर बना रहेगा। सरकारी लोग मदद कर सकते हैं, किसी स्वीकृति को प्राप्त करने में या किसी टेण्डर इत्यादि में समय अनुकूल रहेगा। पिता के लिए दिन शानदार है, उन्हें अपने व्यवसाय में लाभ मिलेगा, उनकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहर की यात्रा से लाभ होगा, पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 24 may 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 24 may 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved