कर्क: व्यावसायिक कार्यों में कुछ व्यवधान सा रहेगा, आपके ऊपर नया आक्षेप आ
सकता है। बातों को ऐसे ही नहीं जाने दें, आपको समाधान करना ही चाहिए।
दूसरी तरफ आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी, किसी खास काम की वजह से लोगों की
नजरों में आ जाएंगे। कुटुम्ब के झगड़ों को व्यावसायिक कामों से अलग रखें,
इसी में आपकी सफलता है। यदि नौकरी करते हैं तो सफलता का दिन है और
परेशानियों के बाद भी दिए गए काम को कर पाएंगे। संतान की तरफ से कोई नई
चिंता उत्पन्न हो सकती है। अपने किसी अधीनस्थ कर्मचारी से आप नाराज से ही
रहेंगे, आपको भी मन में परेशानी रहेगी। छोटी यात्रा ठीक रहेगी परन्तु उत्तर
दिशा में यात्रा नहीं करें।
सिंह: समय विशेष लाभ का बना है। काम-काज की
गति अचानक बढ़ जाएगी। किसी एक व्यक्ति से बातचीत बंद करके दूसरे से शुरु
कर देंगे। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे, किसी ऐसे काम में खर्चा करना पड़ेगा
जो आपके अनुमान से बाहर था। व्यावसायिक यात्रा शुभ परिणाम दे सकती है,
उत्तर में लाभ नहीं होगा। भागीदारी के मामले लाभप्रद रहेंगे। आप नये विषय
और ढूंढने लग जाएंगे। कोई व्यक्ति नये सहयोगी के रूप में उभरेगा। माता के
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, दवाइयों से मुक्ति नहीं मिल पाएगी। साथी के नाम
से चल रहे काम में अचानक गति आएगी। जोखिम का काम हाथ में ले सकते हैं।
कन्या:
समय लाभ का बना हुआ है। किसी खास काम को आज सम्पन्न कर पाएंगे। आपके बारे
में लोगों की राय अच्छी बन रही है, उसका पूरा लाभ मिल जाएगा। संतान को लेकर
चिंताएं यथावत रहेंगी, आप कुछ कर नहीं पाएंगे। संतानों के बीच में किसी
मामले को लेकर मनमुटाव बना रहेगा। कुटुम्ब के मामलों में आपको जरूर सफलता
मिलेगी, मन-मुटाव दूर कर पाएंगे। दूसरे शहरों से आय बढ़ सकती है, आपकी किसी
खास योजना में प्रगति होगी। आपके बारे में आज कोई नयी राय बन सकती है।
साथी के लिए यह अच्छा समय है। साझेदारी के काम में भी आपको लाभ मिलेगा।
आर्थिक समस्याएं बनी रहेंगी, धीरे-धीरे कमी होगी। यात्राएं शुभ रहेंगी,
उत्तर दिशा की यात्रा का त्याग करें।
कोरोना के इस संकटकाल में, कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं उनका पालन कीजिए: मोदी
कोविड के विरुद्ध जंग में एम्स की महत्वपूर्ण भूमिका : अश्विनी चौबे
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
Daily Horoscope