मेष: ग्रह स्थितियां अनुकूल हो रहीं हैं। अचानक आय के अवसर बन रहे हैं। सहयोग के प्रस्ताव मिलेंगे। नवीन ऊर्जा का संचार होगा। किसी के सहयोग से काम बनते ही चले जायेंगे। वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेग। घर में सुख-सुविधा की वस्तु क्रय कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को करने के लिए साहस की आवश्यकता होगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: काम-काज बहुत अधिक रहेगा, जिससे कि व्यस्तता बढ़ जायेगी। अकेले तो आप इतना सब नहीं संभालेंगे, परन्तु समूह में कार्य करने में सफलता मिल जायेगी। एक तरफ बहुत अधिक व्यय हो रहा होगा तो दूसरी तरफ प्रत्यक्ष आय बढ़ेगी। सन्तान के लिए दोपहर बाद का समय लाभदायक है। विरोधियों से बराबर का व्यवहार रहेगा, यद्यपि आप लाभ में रहेंगे।
मिथुन: आज का दिन बहुत विशेष है, जब आप कई नये लोगों से मिलेंगे और एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से कार्य या व्यवसाय संबंधित वार्ता होगी। अगर नौकरी करते हैं, तो भी आपकी पूछ बढ़ेगी। बहुत चाहने पर भी एकांत नहीं मिलेगा। आपके काम-काज पर लोगों की नजर है और आपको अपने काम-काज में कोई भी गलती नहीं छोडऩी चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope