मेष: पिछले एक दो दिन से चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। काम में धीरे-धीरे गति आ जाएगी। माता की तरफ से चिंताओं में कमी आएगी। दैनिक आय में सुधार के लक्षण हैं परंतु अभी कोई खास उम्मीद नहीं रहेगी। काम-काज का विस्तार होगा, नए लोग जुड़ेंगे। किसी खास व्यक्ति से धोखा मिलने की उम्मीद है। आर्थिक प्रलोभन में पडक़र किसी गलत काम में साथ ना दें, वरना भारी नुकसान हो सकता है। नौकरी में दिन अच्छा है परंतु शाम के बाद कोई काम नहीं बनने का मलाल करेंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा। संतान के लिए दिन अच्छा है। आज जैसे-तैसे करके अपना काम बना लेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: आज मन में अपार चिंताएं रहेंगी। सुबह से ही वातावरण अजीब सा रहेगा। किसी काम में मन ही नहीं लगेगा। साझा भाव से काम करने में परेशानियां दिख रही हैं। व्यवसाय में मुनाफा होगा। घर-परिवार के माहौल में थोड़ा परिवर्तन लाना होगा, सब कुछ अच्छा नहीं चलेगा। आपके मन में कई बार जगह छोडऩे की इच्छा होगी। आज उचित समय नहीं है। साझा भाव से काम करने में दिक्कत आएगी। थोड़ा सावधानी से काम करें, अगर अन्य लोगों का सहयोग मिलता है तो अवश्य लें। अभी धन लाभ का समय नहीं आया है परंतु आज का कोई निर्णय बाद में लाभ दे सकता है।
मिथुुन: आज सुबह से ही लाभ-हानि की गणित में उलझे रहेंगे। आप ऐसे सभी मामलों पर विचार करेंगे, जिनमें आपको नुकसान हो रहा हो। दिन भर के काम-काज से नए अवसर हाथ में आएगा। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में बहुत मन लगेगा। शत्रु आपके विरुद्ध कुछ ना कुछ सोचते ही रहेंगे परंतु वे आपका कोई नुकसान नहीं कर पाएंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। खर्चा उतना नहीं रहेगा जितना कि आपकी आय होगी। यात्रा का त्याग करें, वरना नुकसान होगा।
कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू, वरिष्ठ नागरिकों को लगे टीके
प्रशांत किशोर पंजाब के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार नामित, कांग्रेस को जिताएंगे 2022 की बाज़ी
गोयल बोले, 'सरकारी खरीद में कचरा न आए, अच्छी क्वालिटी की माल बिकेगा'
Daily Horoscope