• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

कर्क: घरेलू मामलों में थोड़ा सी परेशानियां रहेेंगी, कोई समाधान नहीं नजर आएगा। दूर की यात्रा करने का दबाव रहेगा परन्तु आज यात्रा नहीं करें। शाम के बाद यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करें। नए व्यक्तियों से मिलना-जुलना लाभ दे सकता है। व्यावसाय के मामले में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में ज्यादा खींच-तान नहीं करें जो मिलता है उसे लेकर संतोष करें। संतान की प्रगति को लेकर आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। वे पूरी कोशिश करेंगे तब भी पूरे परिणाम नहीं आएंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें, चोट लगने का डर है।

सिंह: आज सुबह से मन बहुत अशांत रहेगा। गृह कलह से परेशानी हो सकती है। साझेदारी के मामले में भी थोड़ा सा असंतोष रहेगा, कोई न कोई विवाद का कारण मौजूद रहेगा। कोई काम बीच में ही छोड़ सकते हैं। परन्तु मन में उत्साह बना रहेगा। आप आशावादी बने रहेंगे। कार्य पद्धति में आवश्यक संशोधन कर लेंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ सकती है। नया साहित्य पढऩे को मिल सकता है। कोई नया व्यावसायिक निर्णय बार-बार लेने की सोचेंगे परन्तु फिर टाल देंगे। वाहन सुविधा नहीं रहेगी। व्यावसायिक यात्रा शाम तक तो कर सकते हैं, बाद में निष्फल हो जाएगी। दक्षिण दिशा की यात्रा बिलकुल नहीं करें।

कन्या: आज का दिन उत्साह से भरा हुआ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के हो जाने की प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे। दैनिक आय बढ़ेगी। साझेदारी के मामलों में लाभ होगा। कार्य विस्तार की योजना लाभदायक रहेगी, जिस ढंग से चाहेंगे काम बन जाएगा। आर्थिक लाभ के नए रास्ते तलाशेंगे। कुटुम्ब के विवादों का हल नहीं निकलेगा। किसी दावत में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंध में गति आएगी। यदि विवाहित हैं तो दाम्पत्य जीवन में सुधार आएगा। जीवनसाथी के लिए लाभदायक समय है। वे किसी नई योजना पर काम शुरू करेंगे।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 23 Feb 2021 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 23 feb 2021, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved