• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: आज का दिन शुभ परिणाम लाने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, एक-दो समस्याओं का हल निकल आएगा। आप जिस गति से काम कर रहे हैं, उसे बनाए रखना जरूरी है। दोपहर के बजाए शाम को ज्यादा व्यस्त रहेंगे। एक दो-अधूरे कामकाज सम्पन्न कर लेंगे। किसी विवाद के विषय को लेकर वार्ता रोक देनी चाहिए, इससे लाभ नहीं मिलेगा। साझेदारी के मामलों में बुद्धिमानी से काम लें तो विवाद नहीं होगा। संतान के लिए विशेष करने की आवश्यकता पड़ेगी। यदि आप नौकरी में हैं तो अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यक्तिगत रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।

वृषभ: कामकाज को लेकर विशेष चिंता रहेगी। आज काम अधिक करेंगे, उसका परिणाम बहुत अच्छा आएगा। सार्वजनिक रूप से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी यात्रा के अच्छे परिणाम आ सकते हैं। कोई रुका हुआ धन आ सकता है। लेन-देन के मामले में सतर्कता बरतें नहीं तो हानि हो सकती है। किसी खास व्यक्ति नाराजगी रहेगी, आप उधर से मुंह फेर लेंगे। आज दिन तो शुभ है परन्तु किसी की आलोचना भी झेलनी पड़ सकती है। व्यावसायिक यात्रा अत्यंत लाभप्रद रहेगी परन्तु दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करें। भाई-बहिन के लिए शुभ दिन है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी बरतें।

मिथुुन: समय सुधार पर है। आय और व्यय दोनों ही ठीक-ठीक रहेंगे। कार्यशैली में परिवर्तन कर सकते हैं, उसका तुरंत लाभ मिलेगा। कोई नया काम प्रारम्भ कर सकते हैं, नया काम करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। संतान को लेकर उत्साहित रहेंगे। उन्हें लाभ होगा या उनके कामकाज में सुधार होगा। विवाद के मामलों से दूर रहें, पर-प्रपंच में नहीं पड़ें। घर-परिवार की तरफ से अनावश्यक चिंताएं ज्यादा रहेंगी। भूमि-भवन या वाहन संबंधी लाभ हो सकता है। घर-गृहस्थी की वस्तुओं की खरीद करेंगे। पारिवारिक मामलों में समझौतावादी रुख करने की कोशिश करें। यदि अविवाहित हैं तो रिश्ते की बात चल सकती है, थोड़ा सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 23 Feb 2021 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 23 feb 2021, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved