• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्कः आज काम-काज में मन नहीं लगेगा। किसी घटना के कारण भी ऐसा हो सकता है। बार-बार जगह छोड़नी पड़ेगी। लंबी यात्रा शुभ नहीं रहेगी, अतः उसे टाल दें। आज दिन भर भाग-दौड़ रहेगी और आपको कई लोगों से मिलना पड़ेगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो वहाँ पर दिन अच्छा बितेगा और यदि व्यवसाय करते हैं, तो भी कई बड़े लोगों से मिलना हो सकता है। आज किसी बड़े आदमी से मिलना होगा, जोकि आपको लाभ देने की स्थिति में है। किसी धार्मिक या विद्वान् व्यक्ति से भी मिलना हो सकता है। खाने-पीने में गरिष्ठ भोजन मिलेगा। आज निर्धारित काम पूरे नहीं कर पायेंगे और सारे कार्यक्रम आगे के लिए टल जायेगा।

सिंहः आर्थिक दृष्टि से आजका दिन अच्छा रहेगा। दिन भर के काम-काज का नतीजा शाम तक आयेगा। आज कई नये संबंध बनेंगे। लोग आपसे मदद लेना चाहेंगे और आपकी मदद करेंगे भी। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। आज लोकप्रियता बढ़ने का दिन है। कोई ऐसा काम करने को मिलेगा, जिसमें आपकी प्रशंसा मिलेगी। संतान की तरफ आज थोड़ी पीड़ा रहेगी। अचानक आई हुई कोई समस्या संतान को परेशानी ला सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं, तो भी पद से संबंधी समस्यायें परेशान कर सकती हैं। आज पूजा-पाठ में ज्यादा मन लगेगा और धार्मिक कार्यों में खर्चा कर सकते हैं। जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतना ही अधिक लाभ होगा।

कन्याः कई दिनों से अटके हुए काम अब धीरे-धीरे बनने लगेंगे। आज देर रात तक एक प्रमुख बात पर निर्णय हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा सुधर रहा है। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा और नया काम भी मिलेगा। दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। कार्य-स्थल पर कोई बहस का विषय आपको थोड़ा सा परेशान करेगा। आपको चाहिए कि क्रोध का प्रदर्शन नहीं करें, वरना अपयश मिलेगा। भाई-बहिनों के लिए आज का दिन शुभ है, परन्तु माता के लिए शुभ नहीं है। मित्र सहयोग करेंगे। बाॅस की नाराजगी का ध्यान रखें। आप दिये हुए काम को पूरा करेंगे, तो रक्षा होगी।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 22 oct 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 22 oct 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved