मेषः आज समस्यायें यथावत रहेगी और शाम के बाद परिस्थितियों में सुधार आता चला जायेगा। माता से संबंधित समस्यायें चलती रहेंगी, उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। घरेलू मामलों में अशान्ति रहेगी और आप कुछ नया नहीं कर पायेंगे। आर्थिक दबाव में कमी आयेगी और आर्थिक लाभ थोड़ा-बहुत हो सकता है, परन्तु ऋण समस्यायें यूँ की यूँ बनी रहेगी। रहस्य विद्याओं में रूचि बढ़ेगी और नया साहित्य पढ़ने को मिल सकता है। स्वास्थ्य आमतौर से ठीक रहेगा, परन्तु क्रोध पर नियंत्रण करना आवश्यक है। नियम विरूद्ध कार्य नहीं करें। कोई न कोई व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभः आज का दिन तुलनात्मक दृष्टि से अच्छा जा सकता है। कुटुम्ब के मामले में जो परेशानियां चल रही हैं, वे अब कम हो सकती हैं। आज किसी दावत में भाग लेने का अवसर है। बाहर के लोग भी मिल सकते हैं। संतान के लिए समय ठीक है। उनकी कार्य परिस्थिति में सुधार होगा। आज काम-काज में बढ़ोत्तरी होगी और आज कोई नया व्यक्ति जुड़ सकता है। घर में अच्छा माहौल रहेगा। निजी संबंधों के लिए दिन अच्छा है, आप किसी पर भरोसा कर सकते हैं। खान-पान की अनियमितता से परेशानी होगी। अतः आप इसका विशेष ध्यान रखें। कड़वी बोली किसी को नाराज कर सकती है।
मिथुनः मन के उद्वेग शांत होंगे। किसी विषय में जो अनिश्चय चल रहा है, उसमें कमी आयेगी। आर्थिक स्थितियों में सुधार की संभावना है। आज काम-काज ज्यादा है, परन्तु उसके बाद भी काम की गुणवत्ता बनी रहेगी। घर में साधारण-सी कलह हो सकती है, परन्तु वह आपके जीवनशैली को प्रभावित नहीं करेगी। धन की कमी बनी रहेगी और आज भी आप उसके लिए बराबर कोशिश करते रहेंगे। वाहन सुविधा में बढ़ोतरी होगी और इस दिशा में आप लगातार कुछ न कुछ सोचते रहेंगे। दाँत या गले से संबंधित पीड़ा सामने आ सकती है। किसी कानूनी विवाद में कुछ परेशानी हो सकती है। शांति से काम लें।
चैत्र नवरात्रि के आगमन पर देश भर के मंदिरों में उमड़ी भीड़...देखे तस्वीरें
दिल्ली में पीएम के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 एफआईआर, 6 लोग गिरफ्तार
पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत
Daily Horoscope