• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आज आर्थिक लाभ अच्छा हो सकता है। यात्रा कार्यक्रम बन सकते हैं। व्यावसायिक कार्य ज्यादा होगा परंतु दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करें। संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी, उनके परिणामों से आप संतुष्ट नहीं रहेंगे परंतु समय खराब नहीं है। कार्यस्थल पर तनाव बना रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कड़वी वाणी से नुकसान हो सकता है। भागीदारी के मामलों में मन-मुटाव रहेगा, जिसके कारण किसी निर्णय को समय पर लागू नहीं कर पाएंगे। यदि नौकरी करते हैं तो समय के अनुकूल निर्णय लेंगे, जिसके कारण किया गया काम लाभ में बदल सकता है। आज यात्रा नहीं करें।

वृषभ: काम-काज के मामले में आपकी पूछ बढ़ेगी। आपके जनसंपर्क बढ़ेंंगे, जिसके कारण आय बढ़ेगी। कोई नया काम शुरु नहीं करें, किसी पुराने काम को ही आगे बढ़ाएं। यदि नौकरी करते हैं तो दिन अच्छा जाएगा। कार्यस्थल पर नया उत्तरादायित्व मिलेगा, किसी काम को पूरा करने की खुशी रहेगी। पुरानी उधारी वसूल हो सकती है। थोड़े से कौशल का परिचय देना होगा। व्यावसायिक विवाद में पलड़ा भारी रहेगा, इसका तुरंत लाभ मिलेगा। सार्वजनिक रूप से सम्मान होगा, आपको चाहिए कि सभी लोगों को साथ लेकर चलें। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। आपके ऊपर आक्षेप आएंगे तो बहुत सावधानी से जवाब देना होगा। पिता के लिए दिन अच्छा है। स्थानीय यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

मिथुुन: आज पूरा दिन भाग-दौड़ में बीत जाएगा, कोई काम समय पर पूरा नहीं होगा। सरकारी लोगों से काम बनाने में सफल हो जाएंगे। लेन-देन के मामलों में विवाद हो सकता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं नीचा नहीं देखना पड़े। संतान को लेकर दुविधा बनी रहेगी, उनके निर्णय से आप सहमत नहीं होंगे। यह संभव है कि वे कोई अलग से निर्णय ले लें। आज मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, दैनिक काम-काज में सुधार के लक्षण दिखेंगे, दैनिक लाभ बढ़ सकता है, खर्च कम नहीं होगा। धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं, व्यावसायिक यात्राओं को स्थगित कर दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 22 Feb 2021 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 22 feb 2021, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved