कर्क: किसी खास काम को करने में असमंजस रहेगा। आज बहुत कोशिश करने के बाद
भी अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, कोई न कोई बाधा या अड़चन रहेगी। सभी लोगों
का सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस समय घर और बाहर में समन्वय बैठाना बहुत जरूरी
है। व्यवसाय में आपके विरोधी लोग कुछ न कुछ हरकत करते रहेंगे परन्तु आपको
चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, शनिदेव की आप पर कृपा है। नये विवाह संबंध
के मामले में सावधानी बरतें, आज का दिन अच्छा नहीं है। साधारण भाग-दौड़ आप
कर सकते हैं परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। संतान से नाराजगी
किसी कारण से बनी रहेगी।
सिंह: आज का दिन अचानक लाभप्रद बना है, हर काम
उसी ढंग से होगा जैसा कि आप चाहते हैं। आपके प्रयास सफल होना शुरु हो
जाएंगे। जिसको भी कोई काम बताएंगे वह कर लेगा। कोई बहुत ही नजदीकी व्यक्ति
आपके विरोध में लगा हुआ है परन्तु आपको नुकसान पहुंचाने की स्थिति में नहीं
है। आज एक तरफ तो आर्थिक लाभ बढ़ेगा, दूसरी तरफ से साझा भाव से काम करने
के लाभ नजर आएंगे। माता के स्वास्थ्य संबंध चिंता रहेगी, यद्यपि उनका
सम्मान बढ़ेगा। पिता के मन में चल रही बातों को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित
रहेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस का रुख समझ नहीं पाएंगे। यात्रा लाभकारी
है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।
कन्या: चौथा चंद्रमा है
अत: यात्राओं से बचें। संतान की अवज्ञा से थोड़ा परेशान सा रहेंगे। आप उनकी
मदद करना चाहते हैं परन्तु उन्हें इनकी समझ नहीं है। वाहन सुविधा बढ़ेगी,
स्थानीय भाग-दौड़ से लाभ भी होगा। कलाओं और विज्ञान संबंधी कोई लाभ हो सकता
है। खर्चा प्रतिदिन बढ़ रहा है। इस समय आपका प्रभाव तेजी से बढ़ेगा और जिस
ढंग से चाहेंंगे, उसी ढंग से कामकाज होगा। अधिक लोगों में परिचय जाएगा
उसका लाभ भी मिलेगा। घर कुटुम्ब में कुछ अच्छी बातें हो सकती हैं। आपकी
भूमिका के कारण सम्मान बढ़ेगा।
केंद्र ने कर्फ्यू के दौरान जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिए निर्देश
BJP ने बड़ी रैलियों पर लगाई रोक, अब PM मोदी भी सिर्फ 500 लोगों को करेंगे संबोधित
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
Daily Horoscope