कर्क: आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप किसी काम को आज ही करने की जिद
करेंगे परन्तु ग्रह स्थितियां साथ नहीं दे रही हैं, चन्द्रमा और राहु इतने
पास-पास हैं कि भ्रम की स्थिति बनाए रखेंगे परन्तु आप अपने ढंग से लगे
रहेंगे। आज का दिन इस मामले में बहुत अच्छा जायेगा कि महत्वपूर्ण लोगों से
मुलाकात होगी और वे आपका काम करने की हां भरेंगे। भागीदारी के मामलों में
दिन बहुत अच्छा है। आपके साथी के नाम से काम-काज बहुत अच्छा रहेगा।
व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी पर आप भारी पड़ेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो
आपके काम को मान्यता मिलेगी, आपकी राय मानी जायेगी। आज भोजन सम्बन्धी
अनियमितता रहेगी क्योंकि आप अत्यंत व्यस्त रहेंगे।
सिंह: आज प्रात: से
ही मन प्रसन्न रहेगा और मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। आर्थिक लाभ के
दृष्टिकोण से दिन साधारण जायेगा और आपकी अपेक्षा के अनुसार सफलता नहीं
मिलेगी। आपका प्रभाव तो बढ़ रहा है परन्तु लाभ अपेक्षा के अनुसार नहीं
होगा। यात्रा दुखदायी हो सकती है, गाड़ी भी खर्चा मांग रही है। माता को
स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं रहेगी, उन्हें ज्यादा दवाइयां खानी पड़ेंगी।
संतान के लिए दिन बहुत अच्छा है, जैसा चाहेेंगे वैसा काम बनेगा, उनका लाभ
बढ़ेगा। आर्थिक आवश्यकताओं के लिए थोड़ा बहुत इधर-उधर कोशिश करें। कामकाज
के दबाव में आप अचानक एक काम छोड़ देंगे और दूसरा काम हाथ में ले लेंगे।
कन्या:
आज हर काम को करने की जल्दी लगी रहेगी। आप बहुुत तेज गति से काम करना
चाहते हैं और इसी हिसाब से दिन भर के कार्यक्रम तय करेंगे। बाहर की यात्रा
भी करेंगे परन्तु वह इतनी सफल नहीं रहेगी। व्यवसाय के मामले में आप एक-दो
लोगों से सलाह मशविरा कर सकते हैं कि काम कैसे आगे बढ़े। भूमि या भवन
सम्बन्धी गतिविधियां बढ़ेंगी। आज दोपहर बाद कोई भारी खर्चा करना पड़ सकता
है, कोई डोनेशन भी देना पड़ सकता है। घर-परिवार के लोग आज काफी सहयोग
करेंगे। संतान के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। परिवार के लोग मिल-बैठकर
किसी समस्या पर भी चिंतन कर सकते हैं तो मनोरंजन के लिए भी समय निकाल सकते
हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope