मेष: आज के दिन कोई भी नया काम शुरु नहीं करें, यात्रा का विचार हो तो उसे भी टाल दें। घर में साधारण सी चिंता रहेगी क्योंकि आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। कामकाज में सुधार भी होगा और काम के घंटे भी बढ़ेंगे। एक-दो बड़े लोगों से भी मिलना हो सकता है जो आपकी समस्याएं हल करने में रुचि लेंगे, किसी अन्य से भी सिफारिश कर सकते हैं। संतान के लिए भी समय ठीक चल रहा है और उनके मन की दुविधा समाप्त हो जायेगी। आपके आसपास चल रहे षडय़ंत्र से थोड़ा सावधान रहें। कार्य प्रणाली में थोड़ा सा संशोधन करके और लोगों की भी मदद लेना शुरु करें। आज पूरे दिन वाणी पर संयम रखें, कलह का डर है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: काम-काज की गति में सुधार आयेगा। किसी अन्य की मदद लेंगे, भागीदारी के मामलों में भी लाभ की स्थिति में रहेंगे यद्यपि अंदर ही अंदर मनमुटाव सा रहेगा। समय भाग्यशाली बना है और आपके दैनिक लाभ में वृद्धि होगी, खर्चा भी ऊंचा ही रहेगा। संतान की ओर से बड़ी मांग आ सकती है। आज भाग-दौड़ खूब करेंगे, वाहन सुविधा बनी रहेगी, आपकी मेहनत का अच्छा फल आयेगा क्योंकि आप लोकप्रिय हो रहे हैं, जितने ज्यादा लोगों से मिलेंगे उतना ही लाभ होगा। काम-काज का विस्तार अगर दूसरे शहरों में हो भी तो आपके लाभ की सम्भावना भी ज्यादा है। पित्त संबंधी समस्याएं ज्यादा रहेंगी इसलिए मिर्च-मसाले का प्रयोग कम करें।
मिथुुन: आर्थिक समस्या बनी रहेगी। आज कार्य स्थल से दूर जाना पड़ सकता है व्यवसाय के सिलसिले में किसी जगह पर नये सिरे से बातचीत करेंगे, मुश्किल से ही सहमति बन पायेगी फिर भी आप कोशिश में लगे रहेंगे। आर्थिक दबाव आज बहुत ज्यादा रहेगा, आय तो होगी परन्तु जरूरत भी रहेगी। घर में वातावरण ठीक नहीं रहेगा। संतान के लिए दिन शुभ है वे अपनी योजनाओं के अनुसार काम करेंगे। काम-काज में सुधार भी आयेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी भी लाभ होगा। कोई अच्छा काम करने का श्रेय मिलेगा। शाम के समय किसी दावत में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मित्र और रिश्तेदार उत्साह के साथ मिलेंगे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope