कर्कः कोई छोटी-सी यात्रा लाभ दे सकती है। आज आपका जनसंपर्क तेजी से बढ़ेगा।
बहुत सारे नये लोग आपसे मिलेंगे। किसी की नाराजगी भी झेलनी पड़ेगी। कोई
व्यक्ति आपकी कार्यप्रणाली से असहमत हैं। अपनी आलोचना से सावधान रहंे। यदि
आप व्यवसायी है तो आज कर्मचारियों का अच्छा समर्थन मिलेगा। नौकरी करते हैं
तो बाॅस प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन और दिनों की अपेक्षा अधिक भाग्यशाली है।
आज कम मेहनत में अधिक काम बनेंगे। परन्तु शाम होते-होते आप आराम के मूड
में आ जायेंगे।
सिंहः दैनिक काम-काज में गति आयेगी। किसी एक मामले में
बिगड़ा हुआ काम बनने लगेगा। धार्मिक मामलों में खर्चो बढ़ेगा। किसी प्रसिद्ध
व्यक्ति से मिलना होगा। आज आपके लिए बहुत शुभ दिन है क्योंकि आपके काम-काज
की और आपकी नीतियों की प्रशंसा की जायेगी। संतान को लेकर आप मन ही मन
प्रसन्न नहीं हैं। अपने कार्यक्षेत्र में आप कोई नया प्रयोग करने की सोच
रहे हैं, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार आयेगा। बहिन-भाईयों के लिए दिन
सामान्य है। घर या दफ्तर की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।
कन्याः अगर
बाहर की यात्रा का विचार है तो आज उसे त्याग दें। वाहन संबंधी कष्ट भी हो
सकता है। आज आर्थिक लाभ अपेक्षा के अनुसार नहीं होगा। आज जितना अधिक श्रम
करेंगे, आर्थिक लाभ दिखेगा तो सही, परन्तु वास्तव में उतना नहीं होगा।
घर-परिवार के मामले सुलझने का नाम ही नहीं लेंगे। आपके बारे में आज दो राय
रहेंगी और आपके मुंह से कही गई कोई बात इतनी प्रभावशाली नहीं रहेगी।
व्यवसाय के मामले में आप सफल रहेंगे और अपनी नीति के कारण बड़े परिणाम लाकर
दे सकते हैं। जगह छोड़ने का दबाव बना रहेगा।
वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड कार के ट्रक से टकराने से 10 की मौत
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में लिया चुनावी तैयारियों का जायजा
भारतीय-अमेरिकी छात्रा ने नासा का पावर टू एक्सप्लोर चैलेंज जीता
Daily Horoscope