• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: समय तेजी से सुधार पर है। ग्रह स्थिति अत्यंत अनुकूल बनी हुई है। आज जो काम सोचेंगे सही तरीके से हो जायेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे उपाय कामायाब हो जाएंगे। प्रेम सम्बन्ध में गति आएगी। जो विवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा है। कार्य निष्पादन अच्छा रहेगा। भागीदारी के मामलों में भी लाभ की सम्भावना है। किसी नई भागीदारी पर विचार कर सकते हैं। संतान के लाभ के लिए किया जा रहा काम लाभ दे सकता है। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। दूसरे शहरों से लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। नौकरी में नई जवाबदेही बढ़ेगी, काम भी बढ़ेगा, लाभ भी बढ़ेगा। बॉस प्रसन्न रहेंगे। शाम को किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है।

वृषभ: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, सोचे हुए काम बनेंगे। सुबह से ही बकाया काम की चिंता रहेगी। यात्रा योग प्रबल हैं, लाभ भी हो सकता है। घर-परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का दिन माता-पिता के लिए अच्छा जाएगा। पिता के व्यवसाय में भी लाभ होगा। खर्चा बढ़ रहा है परन्तु आय भी बढ़ रही है। एक तरफ भुगतान समय पर कर पाएंगे तो दूसरी तरफ धन प्रबन्ध की आवश्यकता भी बनी रहेगी। शाम का समय अच्छा बीतेगा। मित्रों से या किसी निकट रिश्तेदार से मिलना होगा। भूमि-भवन या वाहन सम्बन्धी चिंता रहेगी। सुख-सुविधा में बढ़ोत्तरी रहेगी।

मिथुन: आज सारे काम त्याग कर कोई खास निबटाने की सोचेंगे। यात्रा का विचार बिलकुल त्याग दें क्योंकि कोई काम बनेगा नहीं। दैनिक कामकाज में गति आ जाएगी। मिल-जुल कर या साझा भाव में काम करने से अच्छा रहेगा। लोग सहयोग भी करेंगे और काम की जिम्मेदारी भी ले लेंगे। आर्थिक लाभ के दृष्टिकोण से समय सुधर रहा है और जितना जरूरत है, उतना काम निकल जाएगा। उधारी वसूल करने के लिए अनुचित उपाय काम में नहीं लें अन्यथा समस्या हो सकती है। लम्बी योजनाओं पर काम शुरु कर सकते हैं। किसी मंगल कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 15 Jan 2021 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope today, 15 jan 2021 check astrological horoscope, 15 jan 2021, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved