मेष: आज प्रात: से ही मन में किसी खास बात को लेकर उत्साह रहेगा। मौज-शौक में समय बिताने की इच्छा होगी और इसके लिए कुछ प्रबंध भी करेंगे। एक छोटी दावत की परिस्थिति भी बन सकती है। आज दिनभर लिखने-पढऩे से संबंधित गतिविधियां अधिक होंगी या किसी व्यावसायिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आज काफी लोगों से मिलना-जुलना होगा। आपको किसी खास व्यक्ति की प्रतीक्षा चल रही है, उससे मिलने की सम्भावना भी बढ़ जाएंगी। घरेलू या व्यावसायिक कार्यों के लिए खरीद-फरोख्त के लिए योजनाएं बनाएंगे और इस काम में भी अन्य लोगों की मदद लेंगे। आपके महत्वपूर्ण कामों में ठहराव सा चल रहा है, उसको दूर करने के लिए आप किसी नए उपाय पर काम कर सकते हैं। आज मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: जो चल रहा है उसे सम्भाले रहने में सार है। काम का ज्यादा विस्तार बहुत सारी तैयारी मांगता है। आज इस दिशा में कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। जो भी स्वप्न आप देख रहे हैं, उसे पूरा करने के लिए कई लोगों के मदद की आवश्यकता होगी। आर्थिक परिस्थितियां धीरे-धीरे सुधर रही हैं परन्तु कभी-कभी अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। आज तो खर्चा ही होगा और बाहर की यात्राओं पर निरर्थक खर्चा भी हो सकता है। दूसरे शहरों में कामकाज के विस्तार को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे परन्तु आप ऐसा कर भी पाएंगे। इस संबंध में कोई छोटी यात्रा होना भी सम्भव है। एक ही यात्रा में कई काम कर पाएंगे। साझा भाव से काम करने का लाभ मिलेगा। जिन पर आप भरोसा कर रहे हैं, उन पर एक नजर भी रखनी जरूरी है। आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।
मिथुुन: यात्रा कार्यक्रमों का त्याग करें। आज व्यावसायिक यात्रा से आपके उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी परन्तु खर्चे बहुत हो जाएंगे। अपने किए हुए निर्णयों पर अमल करने के लिए आपको बहुत अधिक कोशिश करनी पड़ेगी। हो सकता है कि किसी निर्णय पर आपको पछताना पड़े और लोगों की आलोचना भ्ीा सुननी पड़े। आर्थिक स्थिति को लेकर लगातार चिंता बनी रहेगी। ऋण के भुगतान के लिए आप कोई विशेष प्रबंध करेंगे और जैसे-तैसे सम्मान बचेगा। सुबह पहले तो इस काम में सफलता मिल सकती है परन्तु बाद में अड़चन आ जाएगी। भूमि संबंधी किसी गतिविधि में तेजी आएगी। आप जिस जगह को लेने की कोशिश कर हैं, उस संबंध में ज्यादा जानकारी जुटाएंगे। किसी कानूनी दांवपेच की भी जानकारी रखनी जरूरी है। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की सुरक्षा का आदेश दिया, मुस्लिमों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई
झारखंड की खदानों से निकाली जाने वाली मिथेन गैस देश भर की रसोइयों में पहुंचेगी, जल्द शुरू होगा उत्पादन
पत्नी से मिलना चाहता था ठग सुकेश चंद्रशेखर, दो बार जेल में भूख हड़ताल पर गया, अधिकारी परेशान
Daily Horoscope