मेषः आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पिछला बकाया काम इतना अधिक है कि आप क्या पहले करें यह भी तय नहीं कर पाएंगे। दिन में किसी समय बहुत निराश हो जाएंगे परन्तु कर्तव्य भावना के कारण आप लगातार अपना काम करते रहेंगे। किसी विशेष व्यक्ति से आज कुछ तनाव सा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से समय ऊंचा नीचा चल रहा है और आज भी बहुत अधिक आय की उम्मीद नहीं है। आज जो कुछ भी श्रम करेंगे उसका लाभ एक दो दिन बाद मिलने वाला है। अपनी आवश्यकताओं के लिए आपको आज किसी के ऊपर निर्भर रहना पडे़़गा। व्यक्तिगत संबंधों में आपको बहुत ध्यान देना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभः व्यावसायिक मामलों में आज काफी गतिविधियां रहेंगी। आप लेनदेन के मामलों में थोडा सा व्यावहारिक बुद्धि से काम लेंगे तो समस्याएं बढ़ेंगी नहीं। अत्यधिक धन की आवश्यकता को अच्छे व्यवहार से भी कुछ हद तक हल किया जा सकता है। आप किसी मामले में जिद पर मत आइए इससे आपके कामकाज आगे बढें़गे। दाम्पत्य जीवन में समय अच्छा है परन्तु आरोप प्रत्यारोप की परिस्थितियां हो सकती हैं। नियोजक से कोई काम इतनी आसानी से नहीं बनेगा। किसी मामले में नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी एक मामले में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। भूमि संबंधी विवाद में शांति रखें, वाहन लापरवाही से नहीं चलाएं। धर्म कार्य में रुचि बढ़ेगी।
मिथुनः आज प्रातः से ही मन बहुत अशांत रहेगा। यात्रा का दबाव हो सकता है परन्तु इस कार्य के लिए दिन शुभ नहीं है। कारोबारी मामलों में आप कोई नई नीति पर काम कर सकते हैं। एक दो नए लोग आपसे जुड़ेंगे और इससे आपके कामकाज को गति मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जा सकता है और किसी मामले में एक छोटा भुगतान प्राप्त हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए इन दिनों जो कोशिश कर रहें हैं उस नीति में थोडा सा संशोधन करने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन कुछ विशेष है परन्तु अविश्वास के कारणों को बीच में से हटाना जरूरी है।
पोर्न स्टार को पैसे देने के आरोप में ट्रंप पर आरोप तय
इंदौर में बावड़ी के धंसने के कारण मरने वालों की संख्या 35 हुई, 16 लोग घायल
पायलट के बाद सीपी जोशी ने भी कहा- जयपुर ब्लास्ट के आरोपियों को सजा दिलाने में कमजोर साबित हुई गहलोत सरकार
Daily Horoscope