• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। काम-काज में सुविधा बढ़ेगी, उत्तरदायित्व बढ़ेगा। आपको जो नया काम दिया जाएगा, उसे ढंग से सम्भाल पाएंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा। आज मन की एक प्रमुख चिंता कम हो जाएगी। मित्रों से सहयोग बढ़ेगा। शाम के समय किसी सामूहिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। एक महत्वपूर्ण काम हो जाने की खुशी रहेगी। खर्चा बहुत ज्यादा है। एक तरफ लाभ दिखेगा तो दूसरी तरफ खर्चा भी बढ़ता हुआ दिखेगा। खर्चों पर आप नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। आज एक नया खर्चा और करना पड़ जाएगा। साझा भाव से काम करने में लाभ है। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें। वृषभ: आज खर्चा और आय में तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। पहले खर्चा करना पड़ेगा और बाद में लाभ का होने का इंतजार करते रहेेंगे। दैनिक काम-काज में सुविधा बढ़ेगी। एक मुख्य बाधा का निवारण होगा, जिससे व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में तेजी आएगी। कोई नई संधि या सहयोग की बात उठेगी। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। आपकी कार्य क्षमता तेजी से सुधरेगी और उच्चकोटि का काम कर पाएंगे। किसी खास घटना से मन में उत्साह रहेगा। व्यवसाय में विरोधी लोगों को आप परास्त कर पाएंगे। भाग्य साथ दे रहा है। आज कोई ऐसा मौका मिल सकता है जो आपको काफी आगे बढ़ाएगा। मिथुुन: व्यावसायिक मामलों में आज बहुत प्रगति होगी। आपके किए गए कार्य का अच्छा परिणाम आएगा। लाभ की मात्रा बढ़ेगी। लाभ का कोई नया अवसर भी मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से सुधार की कोशिश कामयाब हो जाएगी। भागीदारी के मामलों में आज बड़ी सफलता मिल सकती है। मिल बैठकर कई समस्याओं का समाधान निकल आएगा। संतान की समस्या का कोई समाधान निकल सकता है। आपको किसी अन्य का सहयोग लेना पड़ सकता है। माता के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता के भी व्यवसाय में लाभ होगा और उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में कोई नया अवसर हाथ लग सकता है। अगर आपने वार्ता में कौशल दिखाया तो तुरन्त लाभ होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 12 oct 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 12 oct 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved