• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: देनदारी को लेकर आज परेशान होंगे। इधर-उधर से इंतजाम करना पड़ेगा। कामकाज में गति बनी रहेगी बल्कि और भी कार्य कौशल सामने आएगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात का दिन है। आपसी वार्तालाप से आगे की राह खुलेगी। जिन लोगों के बारे में आपने बहुत ऊंची राय बना रखी हैं, उनमें से किसी एक के बारे में चिंतन करना पड़ जाएगा। संबंधों को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे। किसी विवाद के कारण मन बहुत खराब रहेगा, बदले की भावनाएं मन में आएंगी परन्तु शाम होने तक मन शांत हो जाएगा। किसी विवाद में आपकी पराजय नहीं होगी परन्तु अपनी रीति-नीतियों को बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है। संतान के लिए आज का दिन शुभ है। उनकी पढ़ाई-लिखाई या कामकाज में सुधार होगा, वे कोई अच्छा काम कर सकते हैं। आज कोई यात्रा नहीं करें।

वृषभ: आज का दिन महत्वपूर्ण है। काम में गति आएगी। लोग मदद करेंगे और आगे से आगे आपके काम बनते चले जाएंगे। आपसे मिलने वाले सभी लोगों का सहयोग आज नहीं मिलेगा परन्तु जिस काम में आपको आवश्यकता है, उसमें आपको आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है, अचानक लाभ प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। व्यवसाय में किसी विषय में ज्यादा मोल-तोल करने की जरूरत नहीं है अन्यथा अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। भागीदारी का काम ठीक-ठीक चलेगा। आपसी मतभेद के बाद भी कामकाज में रुकावट नहीं आएगी। नौकरी करते हैं तो आपका सम्मान बढ़ाने वाली कोई बात सामने आ सकती है। जीवनसाथी के लिए समय अच्छा है। उनके व्यवसाय में लाभ होगा और दैनिक आय बढ़ेगी।

मिथुुन: कामकाज की शैली में परिवर्तन आ सकता है। आप कोई काम करते-करते अचानक अपना रुख बदलेंगे। दोपहर के बाद अचानक किसी एक काम को छोडक़र दूसरे काम में जुट जाएंगे। आज एक जगह टिक कर काम करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। खर्चे होंगे और उन खर्चों को वसूल करने के लिए आप देर रात तक काम करेंगे। बाहर के शहरों से आय बढ़ सकती है या आपके कामकाज का विस्तार हो सकता है। व्यापार में आपके आस-पास चल रहे षडय़ंत्र से सावधान रहें। किसी नजदीक के व्यक्ति को आपकी प्रगति रास नहीं आ रही है। यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी तो पिता को व्यवसाय में चल रही कठिनाइयों के होते हुए भी आज का दिन ठीक जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 11 july 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 11 july 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved