• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्कः आज मन थोडा अशांत सा रहेगा। थकान सी भी महसूस होगी। किसी के विरोधी व्यवहार से आप निर्णय नहीं कर पाएंगे कि क्या किया जाए। आर्थिक दबाव बहुत होते हुए भी आप अपने काम को जारी रखेंगे। संतान के लिए अच्छा दिन है। कुछ नया कर के दिखाने की भावना रहेगी। नौकरी करते हैं तो आज दिन बडा अच्छा जाएगा। आज कुछ अच्छा साहित्य पढने को मिल सकता है। कोई नई बात खोजने की इच्छा होगी। सुख सुविधा की वस्तु खरीदेंगे और घर में किसी को बताना भी नहीं चाहेंगे। प्राकृतिक चिकित्सा या योगा पर आज ज्यादा ध्यान देंगे।

सिंहः आज सुबह से ही कुछ खास करने की इच्छा रहेगी। अपनी महत्वाकांक्षा के अनुरूप कुछ नया करने की सोचेंगे। इस तरह के सहयोगी भी मिल जाएंगे। यह समय सहयोग व समर्थन के दृष्टिकोण से अच्छा चल रहा है। शाम तक स्थिति सुधर जाएगी। कुटुम्ब में चल रहे विवाद कानूनी समस्या बन सकते हैं। एक-दो दिन सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक मामलों में स्थिति थोडी ठीक रहेगी परन्तु भुगतान का तनाव बना रहेगा। शाम को मौजमस्ती का सा मूड रहेगा। मित्र भी ऐसे ही मिलेंगे।

कन्याः आज के दिन श्रम बहुत करना पडेगा और उसके मुकाबले आपको लाभ नहीं होगा। किसी दुस्साहस भरे काम को करने की योजना बनाएंगे और दो-तीन लोगों की मदद से उस पर अमल करने की कोशिश भी करेंगे। लेन देन का भारी दबाव आपको पीछे कदम हटाने को मजबूर कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोडा कठिन है और वे कामकाज में गलती छोड सकते हैं। व्यवसाय करने वालों के लिए भी समय इतना अनुकूल नहीं है और उन्हंे बहुत अधिक सावधानी के साथ कार्य करना चाहिए।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 10 SEPT 2022 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope 10 sept 2022, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved