• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: आज लाभ का दिन है। अचानक किसी नए स्रोत से भी आर्थिक लाभ हो सकता है। नए संपर्क बनेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो पद-प्रतिष्ठा संबंधी कोई समस्या सामने आ सकती है, लोगों का सहयोग लेना पड़ जाएगा। भूमि-भवन संबंधी बात चर्चा में रहेगी। भूमि पर ऋण को लेकर भी आप कहीं कोई प्रस्ताव दे सकते हैं। जीवनसाथी के लिए यह शानदार समय बना है और उनके नाम से किए गए कार्य में लाभ होगा। किसी के पास कोई व्यावसायिक प्रस्ताव लेकर जाएं तो इस कार्य को दिन-दिन में ही पूरा कर दें। पिता की तरफ से थोड़ी चिंता रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस के रुख से भी चिंता रहेगी।

सिंह: आज बकाया काम को लेकर अत्यधिक चिंता रहेगी। आप मन लगाकर कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं और एक जगह पर टिक भी नहीं पा रहे हैं। इन दिनों अधिक लोगों से मिलना-जुलना कम कर सकते हैं। संतान इस समय बहुत मददगार है। उनका समय अच्छा चल रहा है और उनको लेकर बनाई गई कोई योजना सफल हो सकती है। किसी कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। खान-पान का स्तर ऊंचा रहेगा, दावत भी खाएंगे और वजन घटाने की चिंता भी करेंगे। कारोबारी यात्रा का दबाव बना रहेगा। यात्रा साधारण ही रहेगी, आगे के लिए आश्वासन मिल सकता है। भागीदारी के किसी नए प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। आज प्रात: से ही ऊर्जावान बने रहेंगे और काम के घंटे भी औसत से ज्यादा ही होंगे।

कन्या: आज भाग्यशाली दिन है। कई दिनों से रुके हुए काम सफल हो सकते हैं। भाग-दौड़ औसत से अधिक होगी और कई नए लोगों से आप संपर्क में रहेंगे। भूमि-भवन या वाहन से संबंधित गतिविधियां तेज हो जाएंगी। जेवर, कपड़े इत्यादि पर खर्चा कर सकते हैं। नए लोग आपसे मिलेंगे और आप उनके साथ कैसे तालमेल बैठाएंगे, इसकी चर्चा करेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाह रहे हैं पर मन ही मन आश्वस्त नहीं हो पा रहे हैं। एक-दो दिन बाद निर्णय लेंगे तो ही अच्छा रहेगा। आज का लिया हुआ कोई भी निर्णय आगे चलकर समस्याएं उत्पन्न करेगा। आपकी माता के लिए आज का दिन बहुत शुभ है या तो उन्हें कोई उपहार मिलेगा या लाभ होगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 08 Aug 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 08 aug 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved