• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेषः आज का दिन आर्थिक दृष्टि से मध्य रहेगा। लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे परन्तु सबको नहीं भुना पाएंगे। धन कमाएंगे और खर्च हो जाएगा। भागीदारी के मामलों में बिगाड होते होते बचेगा। किसी किसी मामले में बहुत अच्छा परिणाम आएगा तो किसी मामले में बहुत खराब परिणाम भी आएगा। प्रेम संबंधों में बहुत सावधानी से व्यवहार करने की जरूरत है क्योंकि आपके मुंह से निकली कोई भी बात दूर तक जाएगी। कोई विशेष प्रयास करके आकस्मिक धन प्राप्ति होगी परन्तु आपके नियम विरुद्ध कार्य करने का नुकसान भी झेलना पडेगा। शत्रु यद्यपि सिर उठाएंगे परन्तु परेशान हो जाएंगे।

वृषभः पारिवारिक मामलों में काफी अच्छा दिन रहेगा। कई लोग मिलेंगे, सम्मिलित रूप से काम करेंगे और अच्छे परिणाम आएंगे, भागीदारी के मामले सफल जाएंगे। दैनिक आय बढेगी, स्त्री वर्गों से अधिक मिलना होगा, खर्चों को सीमित करने की कोशिश करें क्योंकि वे नियंत्रण से बाहर हैं। पेट के रोग या उल्टी दस्त इत्यादि परेशानी ला सकते हैं। भोजन में बहुत ही ज्यादा सावधानी बरतनी है। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी और कदाचित उनके व्यापार व्यवसाय में भी थोडा कष्ट रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह बहुत शानदार समय है और आपके जीवन में भी यह सृजन का समय है। रुपए की आवश्यकता बहुत अधिक है परन्तु समय अनुकूल और उधार मिल सकता है। शर्तें नई लगेंगी तथा आप मान भी लेंगे।

मिथुनः आज प्रातः से ही मन में उच्चाटन का भाव रहेगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा और छोडकर भागने की इच्छा होगी। आपकी कर्तव्य भावना आपको व्यस्त रखने के लिए प्रेरित करेगी। आज थोडा संतान की तरफ से कष्ट तो कुछ नाते रिश्तेदारों की तरफ से। जीवनसाथी को बहुत अच्छा व्यवहार दें अन्यथा उनका क्रोध आपके लिए अच्छा नहीं है। आज धार्मिक कार्यों में खर्चा होगा और पूजा-पाठ में आपका मन बहुत अधिक लगेगा। दांत संबंधी पीडा रह सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 07 SEPT 2022 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope 07 sept 2022, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved