• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष:- आज के खर्चे का योग अधिक है। थोड़ी बहुत आय भी संभावित है परन्तु वह पर्याप्त नहीं रहेगी। बचते बचते भी किसी विवाद में उलझ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं या सीढ़ी उतरने चढऩे में सावधानी बरतें अन्यथा छोटा मोटा कष्ट आ सकता है। मित्रों के साथ आज पूरा समय नहीं मिल पाएगा। यात्रा लाभ दे सकती है। कई लोग अगर साथ होंगे तो खर्चा भी आपके द्वारा ही होगा। आज किसी नियम विरुद्ध कार्य को नहीं करें उससे परेशानी आ सकती है। घर, कलह को बचाने के लिए आप काम में मन लगाए रखिए।

वृषभ:- यात्राओं को टाल दीजिए। यात्रा के बीच में कोई कष्ट आ सकता है। संतान की तरफ से थोड़ा बहुत चिंतित रहेंगे परन्तु कुल मिलाकर उनका समय अच्छा है। आर्थिक लाभ के रास्ते खुल रहे हैं और आपको आश्वासन मिल सकते हैं। अर्थ लाभ को लेकर मन में संशय रहेगा परन्तु आपको निश्चित लाभ होगा। कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। प्रेम प्रसंगों में सावधानी बरतें यद्यपि समय बहुत अनुकूल है। इन दिनों जो भी नए लोग मिलेंगे उनसे आपको दूरगामी लाभ होंगे। खानपान के दूषण से बचें। साधारण कष्ट आ सकते हैं। धार्मिक साहित्य पढऩे को मिलेगा या धार्मिक स्थलों पर जाने का मौका मिलेगा।

मिथुन:- मन उखड़ा-उखड़ा सा रहेगा। काफी परिश्रम के बाद भी पूरा परिणाम नहीं आ रहा है। लोकप्रियता बढऩे के बाद काम बन नहीं रहे हैं। ज्योतिष की दृष्टि से समय अच्छा है और लाभ मिलने ही वाला है। आज आपके कामकाज की बड़ी प्रशंसा होगी। घर-परिवार के किसी विवाद में मध्यस्थता करने का अवसर मिल सकता है। मित्रों की उपेक्षा नहीं करें क्योंकि मिल बैठने से छोटी-मोटी कई समस्याओं के समाधान आएंगे। भूमि या वाहन संबंधी किसी विवाद में शांति रखें। आज क्रोध से बचने की कोशिश करिए। यात्राओं से लाभ है, व्यावसायिक यात्रा शुभ परिणाम देगी। घर में यदि कलहकारक स्थितियां हैं तो आपको उससे किनारा कर लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 06 March 2021 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 06 march 2021, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved