मेष: आज कोई महत्वपूर्ण काम किया जा सकता है। किसी काम में विशेष कौशल दिखाने का अवसर है और आप ऐसा कर भी सकते हैं। आज कुशल वार्ता के कारण किसी मामले में बढ़त हासिल कर सकते हैं या किसी व्यक्ति को अपने पक्ष की बातें समझा सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं तो दिन शानदार जाने वाला है। आपकी हर बात का सम्मान किया जाएगा। आपकी सलाह के कारण नियोजक को लाभ होगा। व्यवसाय में भी आपका पक्ष मजबूत रहेगा और जो लोग भी आपके पास आएंगे, वे संतुष्ट हो जाएंगे और व्यापार बढ़ेगा। यदि कोई तुरन्त निर्णय लेना हो तो आपको ऐसा कर लेना चाहिए। साहसी निर्णय धन प्राप्ति में मददगार होता है। माता और पिता की तरफ से आज बहुत तसल्ली रहेगी, उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पिता को लाभ होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: आज भाग्यशाली दिन है। सफलता की एक सीढी और आप चढ़ सकते हैं। आपको खुद को ही अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आपके साथ काम करने वाले लोग या आपके सहायक किसी न किसी कारण से थोड़ी दूरी बनाए रखेंगे परन्तु शाम तक स्थिति अनुकूल हो सकती है। संतान को लेकर आज विशेष चिंता होगी, उनकी समस्याओं का हल नहीं निकल रहा है। परीक्षा या व्यवसाय में एकदम अनुकूल स्थितियां नहीं हैं। आपको अधिक लोगों का सहयोग लेना पड़ेगा और कुछ व्यावहारिक बातों पर ध्यान देना होगा। घर-परिवार के मामलों में आप पहल करके कुछ बातों को ठीक कर लेंगे। कोई नया अवसर मिल सकता है। पश्चिम दिशा की यात्रा से परहेज करें।
मिथुुन: बड़े खर्चे का दिन है। आप कुछ भी कर लें, खर्चों को नहीं रोक पाएंगे। आवश्यकता से अधिक भी खर्चा हो सकता है। ऋण की अदायगी और जेवर, कपड़े इत्यादि में ज्यादा खर्चा नजर आता है। आज टिककर काम नहीं कर पाएंगे, भाग-दौड़ लगी रहेगी। काम के घंटे बहुत अधिक होने के बाद भी आप समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज वाहन संबंधी भी खर्चा हो सकता है। लम्बी यात्रा में परेशानी हो सकती है, अच्छा हो कि आप यात्रा ना करें। भागीदारी के मामलों में समय अनुकूल है परन्तु किसी की लापरवाही सबके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। व्यवसाय में विरोधी लोगों की हरकतों से आप थोड़ा परेशान रहेंगे परन्तु आपको कुछ भी हानि नहीं होगी, उल्टे विरोधी ही परेशान रहेंगे।
लोकसभा की मुस्लिम बहुल 100 से ज्यादा सीटों को लेकर भाजपा की खास तैयारी
बिहार में सीट बंटवारे से चिराग पासवान खुश, हाजीपुर से चुनाव लड़ने के दिए संकेत
पीएम मोदी ने पुतिन को फिर राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई, कहा- साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर
Daily Horoscope