• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष:- यात्रा अच्छी होगी और उससे लाभ होगा। आपके शहर से उत्तर दिशा आज लाभकारी है। संतान के लिए आज अच्छा दिन है। उनका कोई न कोई अटका हुआ काम बन जाएगा। दोपहर बाद का समय और भी अधिक अनुकूल है। आपको दावत का निमंत्रण मिल सकता है या मित्रों के साथ मौज मनाने के लिए कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। आज खर्चा भी खूब होगा और यदि समूह में होंगे तो खर्चे का भार भी आपके सिर पर ही आएगा। कोई सामान्य सा विवाद उभर कर आएगा परन्तु आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

वृषभ:- आज का दिन बहुत शुभ है और दिनभर का घटनाक्रम आपके पक्ष में रहेगा। थोड़ा सा वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि आपकी कही गई किसी बात से वातावरण बिगड़ सकता है। यात्रा से लाभ हो सकता है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, वाहन सुविधा बढ़ेगी। संतान की तरफ से थोड़ा चिंतित रहेंगे, संतान की प्रगति से आप प्रसन्न नहीं हैं। भाई-बहिनों की तरफ से सहयोग रहेगा या मिलना हो सकता है। पाचनतंत्र के विकारों से परेशान रहेेंगे। कोई औषधि लेनी पड़ सकती है। राजकीय लोगों से संबंध सुधरेंगे, पिता की तरफ से थोड़ा सा चिंतित रहेंगे।

मिथुन:- वर्तमान परिस्थितियों से कभी-कभी पलायन की इच्छा होगी। अपने आपको अकेला समझने की मनोवृत्ति रहेगी। घर परिवार में भी सामंजस्य में कमी आएगी। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, पूजा पाठ में कुछ विशेष कर सकते हैं। माता-पिता के लिए समय शुभ है परन्तु पिता को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इन दिनों आप वात विकार से परेशान रहेंगे। भूमि संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। आपको भूमि के स्वामित्व संबंधी कागजात सावधानी से देखने चाहिएं। जीवनसाथी के लिए आज का दिन इतना अनुकूल नहीं है। प्रेम संबंधों के मामले में भी सावधानी बरतें और लापरवाही न करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 05 March 2021 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 05 march 2021, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved