• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: ग्रह स्थितियां विशेष हो चली हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। अतिरिक्त लाभ हो सकता है और ऋण के लेन-देन में मदद मिल सकती है। घर-परिवार के मामलों में या किसी निकट रिश्तेदारी में कठिनाइयां हो सकती हैं। आपको चाहिए कि पराए झगड़ों में नहीं डालें, जिससे कि आपको नुकसान हो। आर्थिक गणित थोड़ा सुधर सकती है। कोई अचानक बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यदि अविवाहित हैं तो सगाई संबंध की बात में तेजी आएगी। कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। संतान को लेकर आपकी समस्याएं यथावत रहेंगी, कोई बात बनती हुई नजर नहीं आएगी। यदि नौकरी करते हैं तो आपकी स्थिति सुरक्षित रहते हुए भी कोई न कोई समस्या चलती रहेगी। व्यवसाय करते हैं तो भागीदारी के मामलों में समय अच्छा रहेगा, दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है।

सिंह: आज काम-काम की गति अच्छी रहेगी। ग्रह स्थिति शानदार है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा तथा सार्वजनिक रूप से आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जिन लोगों से आप उम्मीद कर रहे थे कि वे आपके बारे में अच्छा सोचें, वह स्थिति आ चुकी है। आपके किए हुए कार्य का आज सही मूल्यांकन किया जाएगा, इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घूमने-फिरने की योजना अमल में आ सकती है। घर-परिवार के साथ थोड़ा अधिक वक्त बिता सकते हैं। आज अनावश्यक खर्चा भी होगा परन्तु आर्थिक स्थिति ठीक रहने से ज्यादा कष्ट नहीं होगा। घर-परिवार के विवादों को शांतिपूर्वक हल कर लेना ही ठीक है। कोई आक्षेप आ भी जाए तो शांत रहने में ही भलाई है। यात्रा का दबाव बना रहेगा, जरूरी है तो अवश्य करें परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करें।

कन्या: काम-काज में कई अड़चनें रहेंगी। एक तरफ आपके कामकाज की तारीफ रहेगी तो दूसरी तरफ काम सम्भलने में ही नहीं आएगा। विस्तार कार्यक्रमों में ध्यान रहेगा। आर्थिक लाभ बढ़ाने के लिए किसी नए उपाय पर काम कर सकते हैं। अन्य लोगों का सहयोग लेना आवश्यक हो जाएगा। लोग सहयोग करेंगे, नए मित्रा मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए यह अच्छा समय है परन्तु एक तरफ परेशानियां बनी रहेंगी दूसरी तरफ कोई परेशानी हल भी हो जाएगी। दैनिक लाभ बढ़ सकता है परन्तु कोई विशेष उपाय भी करना पड़ेगा। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है, स्थगित कर देना ही बेहतर है। संतान के लिए समय अच्छा है, उनकी गतिविधियों में सुधार होगा और उनका कार्य प्रदर्शन अच्छा रहेगा। भागीदारी के काम आगे बढ़ेंगे।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 04 july 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 04 july 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved