मेष: आज मन प्रसन्न रहेगा। दैनिक गतिविधियों में तेजी आएगी और काम-काज की स्थितियों में सुधार होगा। आज एक तरफ व्यवसाय में कोई अच्छी बात देखने को मिल सकती है तो दूसरी तरफ धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। कहीं देव दर्शन के लिए आप जा सकते हैं या महत्वपूर्ण या धार्मिक व्यक्तियों से मेल-मुलाकात कर सकते हैं। दोपहर बाद से व्यावसायिक गतिविधियों की प्रधानता हो जाएगी। आज कामकाज की अधिकता होने से समय ज्यादा देना पड़ेगा और देर रात तक भी नौकरी या व्यवसाय की बातें करते रहेंगे। व्यस्त होने के कारण व्यवहार में कहीं कोई गलती नहीं हो जाए, इसका ध्यान रखना उचित रहेगा। विरोधी पक्ष इस समय सक्रिय है अत: सावधानीपूर्वक कार्य करने से रक्षा भी हो सकेगी और कामकाज में भी सुधार आएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: आज संतान की चिंता प्रमुख रूप से रहेगी और उनके आजीविका को लेकर कोई न कोई गणित करना चाहेंगे। उनकी सफलता में अभी थोड़ा समय है। भागीदारी के मामलों में कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय में सही लोगों को लेकर काम करने में ही भलाई है। आप साझा भाव से काम करना चाहेंगे परन्तु आज कोई न कोई अड़चन बनी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। दवाइयों का खर्चा यथावत बना रहेगा। किसी विवाद में कोर्ट-कचहरी की मदद मिल सकती है। आज यात्रा का त्याग कर दें क्यों कि यात्रा कष्टदायी हो सकती है। रुपए-पैसे के प्रबंध के लिए थोड़ी बहुत भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है परन्तु सफलता मिल जाएगी। निकट रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। कामकाज को लेकर कोई सार्थक वार्ता भी हो सकती है।
मिथुुन: भागदौड़ में ही सारा दिन बीत जाएगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ और व्यर्थ का खर्चा बहुत है। व्यवसाय में दोपहर बाद कोई विपरीत परिस्थिति आ सकती है परन्तु आपका कुछ नुकसान नहीं होगा। समय पर परिस्थिति को सम्भाल लेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो दैनिक काम-काज में अड़चनें रहेंगी और बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई अच्छा निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है परन्तु आप पर्याप्त सलाह-मशविरा करके ही काम करें। अनजाने लोगों से व्यवहार कष्ट दे सकता है। व्यावसायिक मामलों में परिस्थिति के अनुसार ही निर्णय लें और भावनाओं से संचालित नहीं हों अन्यथा लाभ, हानि में बदल जाएगा। वैसे आज आर्थिक लाभ की उम्मीद है और दैनिक खर्चे आराम से निकल जाएंगे। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा।
किसान ट्रैक्टर परेड - झड़प में घायल 20 पुलिसकर्मी, किसानों का लोकनायक में हो रहा इलाज
दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट
दिल्ली में कुछ तत्वों की ओर से की गई हिंसा अस्वीकार्य - अमरिंदर सिंह
Daily Horoscope