मेष: आज के दिन कोई नया काम शुरु नहीं करें। यात्रा का विचार हो तो भी उसे स्थगित कर दें। ग्रहस्थिति कुछ इस प्रकार की है कि महत्वपूर्ण कामों को आगे के लिए स्थगित कर दें। आज दोपहर बाद किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए अभी आपको प्रतीक्षा करनी होगी। आज अनावश्यक खर्चा बहुत होगा। सबसे महत्वपूर्ण काम के लिए आपको चाहिए कि या तो साझा भाव में काम करें या समूह में करें अन्यथा परेशानी आ सकती है। घर में वातावरण अच्छा रहेगा। आप जैसा चाहेंगे उस ढंग से काम बन सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अशुद्ध भोजन व पानी की समस्याएं हो सकती हैं। संतान के लिए आज दिन अच्छा है और वह कोई अच्छा परिणाम लाकर दे सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: आज प्रात: से ही माहौल में थोड़ी नरमी रहेगी। अकारण ही मिथ्या आरोप आप पर आ सकते हैं। आपकी कार्य-प्रणाली में सामान्य सा संशोधन करना आवश्यक है। काम-काज में गलती छोडऩे से आक्षेप आ सकते हैं। बाहर की यात्रा संभावित है जो कि व्यवसाय से संबंधित हो सकती है। आर्थिक लाभ की भी संभावना है। भूमि-भवन से संबंधित कामों में रुचि बनी रहेगी। आज कोई ऐसा खास काम संपादित कर सकते हैं जिसकी बड़ी प्रशंसा होगी। व्यावसायिक विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। किसी एक के साथ आपकी संधि हो सकती है। उच्चकोटि का भोजन या दावत मिलने की संभावना है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। किसी दार्शनिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं।
मिथुुन: निजी जीवन में कुछ प्रशंसा के क्षण रहेंगे। आज आपकी मन की कोई बात पूरी हो सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह संबंध की बातों में गति आएगी। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे काम-काज में लाभ होगा यद्यपि कोई विवाद भी साथ ही चलता रहेगा। संतान को लेकर आपके मन में जो दुविधा है वह सत्य नहीं है। कोई अच्छा परिणाम आने ही वाला है। भागीदारी के मामलों में आप सावधानी के साथ काम करें। कोई ऐसा भुगतान ना हो जाए जिसके लिए आपको पछताना पड़े। सरकारी लोगों से आज अच्छा काम निकल सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस से संबंध अच्छे रहेंगे और आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करके दे सकते हैं।
लालू प्रसाद को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया
पूर्वोत्तर में बड़ा पर्यटक केंद्र बनने की क्षमता - अमित शाह
नेताजी की जयंती पर 'जय श्री राम' के नारों से ममता गुस्सा
Daily Horoscope