• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: आज घर में मंगल कार्य होगा या किसी समारोह में भाग लेंगे। अच्छी दावत मिलने के आसार हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपसे मिलने-जुलने वाले लोगों का तांता लगा रहेगा और दिनभर आपका मन लगा रहेगा। संध्या के बाद कुछ व्यवसाय संबंधी वार्ताएं हो सकती हैं। कोई बड़ा निर्णय लेना हो तो आपको स्थगित कर देना चाहिए। आज का नक्षत्र बड़े निर्णय लेने की आज्ञा नहीं देता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी परंतु लाभ नहीं दिख रहा है। अचानक कोई बड़ा लाभ हाथ में आते-आते रह जाएगा। यदि किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उसे निरस्त कर दें। यात्रा शुभ फलदायी नहीं रहेगी। योग या प्राणायाम में ज्यादा रुचि लेंगे। मॉर्निग वॉक भी करें।
सिंह: संतान की तरफ से आज बहुत प्रसन्नता का माहौल मिलेगा। शायद उनके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। कार्यालय में भी आप सहयोगियों से अच्छा काम ले पाएंगे। आप खुद टिककर काम नहीं कर पाएंगे, दौड़-भाग लगी ही रहेगी। भूमि-भवन संबंधी किसी काम में अड़चन आ रही है। आज वाहन सावधानी से चलाएं कोई छोटा-मोटा नुकसान होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। जीवनसाथी का काम-काज अच्छा चलेगा। सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार रहेगा। आपका काम बढ़ेगा। किसी निरर्थक यात्रा का भी दबाव बना रहेगा। कोई साहस भरा निर्णय लेने की आवश्यकता पड़े तो ले लीजिए, उसका लाभ मिलेगा। खान-पान पर नियंत्रण करें क्योंकि इन दिनों मीठा और गरिष्ठ भोजन अधिक मिल रहा है।े
कन्या: समय लाभ का बना हुआ है। आपके मन में जो योजनाएं चल रही हंै उन्हें पूरा करने की दिशा में आप आगे बढ़ेंगे। इसके लिए आवश्यक सुख-सुविधा भी मिल जाएगी। आप कोई साहसिक निर्णय लेने की स्थिति में हैं उस पर निर्णय तो कर लीजिए, अमल बाद में करें। मित्रों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। लाभ उतना नहीं होगा जितना आप सोच रहे थे। किसी अज्ञात स्रोत से लाभ की संभावनाएं बन रही हैं, आपको कोशिश करनी पड़ेगी। छोटे भाई-बहिन से संबंध साधारण रहेंगे। आप उनको लेकर कोई योजना रखते हैं तो निराशा ही हाथ लगेगी। धार्मिक कार्यों मेंं आज कम मन लगेगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 02 dec 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 02 dec 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved