• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भागी नहीं...दिल्ली में है हनीप्रीत,3 हफ्ते की अग्रिम जमानत के लिए पहुंची HC

नई दिल्ली। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की करीबी सहयोगी हनीप्रीत कौर 25 अगस्त से ही फरार है। हनीप्रीत के तलाश में हरियाणा पुलिस ने यूपी और राजस्थान में कई छापे मारे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन, सोमवार को हनीप्रीत के वकील ने चौंकाने वाला दावा किया है। हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्या ने दावा किया है कि हनीप्रीत कहीं भागी नहीं है, वो दिल्ली में ही है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में आर्या ने कहा कि हनीप्रीत सोमवार को दफ्तर में आई थी। हनीप्रीत ने वकील के दफ्तर में आकर दस्तखत किए थे। हनीप्रीत ने तीन हफ्ते के लिए अग्रिम जमानत मांगी है। हनीप्रीत के वकील ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। हनीप्रीत ने तीन हफ्ते के लिए अग्रिम जमानत मांगी है। दिल्ली हाईकोर्ट में उसने हनीप्रीत तनेजा नाम से अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। अगर हाई कोर्ट हनीप्रीत अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर लेता है तो उसे गिरफ्तारी से कुछ दिनों की राहत जरूर मिल जाएगी। कोर्ट उसे पहले पुलिस के सामने सरेंडर करने और बाद में नियमित जमानत याचिका दाखिल करने को भी कह सकता है। आपको बता दें कि हनीपीत कौर, जिसका असली नाम प्रियंका तनेजा है। राम रहीम सिंह की विवादास्पद दत्तक पुत्री है जो 25 अगस्त की शाम से फरार है। हनीप्रीत सिरसा से लेकर पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत तक राम रहीम के साथ रही थी, जहां राम रहीम को दुष्कर्म के दो मामलों में दोषी करार दिया गया था। हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत कौर पर देशद्रोह और राम रहीम को सजा के बाद कथित तौर पर भागने में मदद करने की साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया है और उसे पकडऩे के लिए कई राज्यों में छापेमारी की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मीडिया में ऐसी भी खबरें आई थी कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है।
इधर, रोहतक जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के फैसले को चुनौती दी। राम रहीम के वकील ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। मामले को अदालत ने अभी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया है। एक अलग घटनाक्रम में पंचकुला की सीबीआई अदालत ने खट्टा सिंह की याचिका खारिज कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Honeypreet moves Delhi High Court for anticipatory bail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: honeypreet insan, priyanka taneja, honeypreet, delhi high court, anticipatory bail, dera sacha sauda chief, gurmeet ram rahim, rape cases, punjab and haryana high court, special cbi court, rohtak jail, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved