• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

होली जुलूस को लेकर दो समुदाय भिड़े, तनाव बरकरार

Holi procession took two communities stress in gonda - Gonda News in Hindi

गोंडा। जिले के थाना कटरा बाजार के सुमेरपुर गांव में होली के जुलूस निकालने को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए। दोनों समुदायों के आमने सामने आ जाने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और हालात पर नियंत्रण किया। नशे में धुत एक युवक ने एक युवक को गोली मार घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद यहां गांव में परम्परागत ढंग से होली का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक धार्मिक स्थल के सामने से जुलूस गुजरने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसे लेकर दूसरे पक्ष ने भी नारे लगाने शुरू कर दिये। इसकी सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनो समुदायों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम समेत क्षेत्राधिकारी एस हम्द और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे है। तनाव को देखते हुये पीएसी लगा दी गई है। सीओ ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। जुलूस निकालने के प्रबंध किये जा रहे हैं। उधर नगर कोतवाली क्षेत्र में शांत पूर्वक मनायी जा रही होली के बीच कुछ खुराफातियों ने शांति में खलल डालने का प्रयास करते हुए एक युवक को गोली मार घायल कर दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार बुरी तरह नशे में धुत एक युवक शोभित सिंह ने नगर के व्यस्ततम क्षेत्र गायत्रीपुरम में एक युवक को गोली मार दी जिसमें युवक के पैर में छर्रे लगे और युवक बुरी तरह घायल हो गया। नशे में धुत्त किशोर शोभित सिंह नगर के गायत्री पुरम में गोली चलाकर बाइक छोड़ फरार हो गया। हैरानी वाली बात तो यह रही कि इस घटना के बाद जब तक घटना स्थल पर पुलिस पहुंचती तब तक हमलावर युवक सहित घायल युवक भी घटना स्थल से फरार हो गया। आक्रोशित जनों नें आरोपी की बाईक क्षतिग्रस्त कर दी। जनचर्चाओं पर विश्वास किया जाये तो यह घटना जनपद के दो धुर विरोधियों की आपसी दुश्मनी की अगली कडी का हिस्सा है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तेज प्रताप सिंह संवाददाता गोंडा।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Holi procession took two communities stress in gonda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: holi, procession, took two communities, stress, gonda , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved