नई दिल्ली। देशभर में होली का त्योहार आज पूरे उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रंगों का त्योहार होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। आज के दिन चारों ओर बस एक ही गूंज सुनाई दे रही है,बुरा न मानो होली है। हर जगह लोग होली के जश्न में डूबे हुए हैं। बच्चे, युवा सभी पर होली का खुमार छाया हुआ है। इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली के त्योहार पर शुभकामनाएं दी। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
भारतीय संस्कृति में त्योहारों का शुरुआत से ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है। हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां मनाए जाने वाले सभी त्योहार समाज में लोगों के बीच प्रेम, एकता और सद्भावना का संचार करते हैं। राष्ट्रीय राजधानी, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश सहित अधिकांश राज्यों में लोग रंगों में डूबे नजर आ रहे हैं। मथुरा सहित वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भी होली धूमधाम से मनाई जा रही है। लोग जोगिरा सारारा जैसे गीतों के साथ होली के जश्न में डूबे हुए हैं।
फाइव-स्टार शमी, उत्तम दर्जे के शुभमन ने भारत को दिलाई जीत, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
पति के भ्रष्टाचार के मामले में जयपुर हेरिटेज निगम के मेयर व पार्षद पद से निलंबित मुनेश गुर्जर
चंबल रिवर फ्रंट भ्रष्टाचार का अड्डाः शांति धारीवाल ने बेटे की कमाई का इंतजाम किया-गुंजल
Daily Horoscope