नई दिल्ली। सडक़ परिवहन और राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने
शुक्रवार को कहा कि सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के पास लगभग 2 लाख
किलोमीटर राजमार्ग हैं और उन्होंने समस्त राजमार्गों का उपयोग ऑप्टिक
फाइबर, तेल और गैस पाइप लाइन बिछाने में करने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि
देश में पारदर्शी और कुशल शासन मुहैया कराने की कुंजी सूचना और
प्रौद्योगिकी के पास है। गडकरी ने एबीपी समूह और फेडरेशन ऑफ इंडियन माइक्रो
एंड स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज द्वारा शुक्रवार को नई दिल्ली में
आयोजित ‘इंफोकॉम 2017’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय
इंजीनियरों और सॉफ्टवेयर विशेषज्ञों द्वारा दुनियाभर में निभाई जा रही
भूमिका की सराहना करते हुए गडकरी ने कहा कि अगर हम दुनिया भर में
प्रतिस्पर्धात्मक रूप से बेहतर स्थान बनाना और उसे बरकरार रखना चाहते हैं,
तो हमें अपनी परिसंपत्तियों से बेहतर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रौद्योगिकी
का लाभ उठाने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, ‘‘सडक़ परिवहन और राजमार्ग
मंत्रालय के पास लगभग 2 लाख किलोमीटर राजमार्ग हैं और उन्होंने समस्त
राजमार्गों का उपयोग ऑप्टिक फाइबर, तेल और गैस पाइप लाइन बिछाने में करने
की पेशकश की। उन्होंने कहा कि इससे मंत्रालय को कुछ राजस्व मिल सकता है
जिसका इस्तेमाल सडक़ों के निर्माण और रखरखाव में किया जा सकता है।’’
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope