शिमला। जिला रेड क्रॉस इंडिया रन फेस्टिवल के सहयोग से 7 मई को शिमला में होने वाली हाफ मैराथन अपने आप में पहली और अनोखी दौड़ होगी। दौड़ में धावक को छाती में एक चिप लगाई जाएगी जिससे दौड़ के शुरू होने से रखने तक का समय चिप के माध्यम से ऑनलाइन कंप्यूटर पर दर्ज होगी। शिमला दौड़ दो केटेगरी में होगी जिसमे प्रोफेशनल और नॉन प्रोफेशनल ग्रुप होंगे। प्रोफेशनल ग्रुप में 21 किलोमीटर रिज मैदान से हिप्पा तक फिर वही से वापिस रिज तक आयोजित होगी उसके लिए 600 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस रखी गयी है। 10 किलोमीटर की दौड़ रीज मैदान से संजौली चौक, फिर वही से रिज वापिस आना होगा। 10 किलोमीटर के लिए 500 रूपए फीस रखी गयी है। नॉन प्रोफेशनल ग्रुप रन फॉर फन 5 किलोमीटर व 3 किलोमीटर तक रिज मैदान से सेंट बीड्स कालेज तक आयोजित होगी। अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया की शिमला दौड़ के लिए रजिस्टेशन के लिए शहर में कई जगह काउंटर बनाए गए है और ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। स्कूलो में भी छात्रों के रजिस्टेशन किये जा रहे हैं।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope