• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जीएसटी काउंसिल ने किसानों को दी राहत, उर्वरकों पर 12 से घटाकर 5% हुआ टैक्स

नई दिल्ली। जीएसटी लॉन्चिंग से पहले शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल ने किसानों को बड़ी राहत दी है। जीएसटी काउंसिल ने उर्वरकों पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 फीसदी कर दी, ताकि किसानों के हित सुरक्षित रहें। साथ ही अब ट्रैक्टर पार्ट्स पर अब 28 पर्सेंट की बजाय 18 पर्सेंट जीएसटी लगेगा। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शुक्रवार को हुई जीएसटी काउंसिल की 18वीं बैठक में यह फैसला लिया गया। इस मीटिंग की अध्यक्षता वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की। मीटिंग के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि उर्वरकों पर 12 प्रतिशत टैक्स लगाए जाने को लेकर कई राज्यों ने चिंता जताई थी। उनका कहना था कि इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। राज्यों की इसी चिंता को देखते हुए जेएसटी काउंसिल ने उर्वरकों पर टैक्स कम करने का फैसला किया है। जेटली ने कहा कि ट्रैक्टर के कल पुर्जों पर भी टैक्स 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-GST: Tax on fertilizers, tractor parts cut in formal GST Council
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst, gst council, tax rate, fertiliser, 5 per cent, finance minister, arun jaitley, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved