• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जीएसटी-पूर्व छूट, ग्रामीण मांग में बढ़ोतरी से बढ़ी वाहनों की बिक्री

नई दिल्ली/चेन्नई। जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लागू होने से पहले कंपनियों द्वारा दिए गए छूटों और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी मांग के कारण जून माह में वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वाहन विशेषज्ञ और प्राइस वाटरहाउस के भागीदार अब्दुल माजिद ने बताया, अच्छे मॉनसून के पूर्वानुमान और बड़े राज्यों में कृषि ऋण पर दी गई छूट के साथ ही वाहन कंपनियों द्वारा जीएसटी के पहले दिए गए ऑफर और ग्रामीण इलाकों में मांग में वृद्धि के कारण वाहनों की बिक्री में इजाफा देखा गया। उन्होंने कहा, निर्यात भी अच्छा रहा है, क्योंकि ओईएम समग्र क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए इसे एक गंभीर विकल्प के रूप में देखते हैं। एंजेल ब्रोकिंग के शोध विश्लेषक (ऑटो एंड ऑटो एंसलेरी) श्रीकांत अकोलकर के मुताबिक जून की बिक्री के आंकड़े घरेलू वाहन क्षेत्र में प्रीमियम की प्रवृत्ति जारी रहने का संकेत है। अकोलकर ने बताया, प्रीमियम वाहनों की बिक्री का आंकड़ा दो अंकों में जारी है, जबकि शुरुआती स्तर के वाहनों की बिक्री जीएसटी के लागू होने से पहले थोड़ी कम हुई है। दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को बताया कि जून में उसकी बिक्री में 14 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है और कंपनी ने कुल 6,24,185 वाहन बेचे हैं, जबकि साल 2016 के जून में कंपनी ने कुल 5,49,533 वाहन बेचे थे। वहीं, होंडा मोटरसाइकिल ने बताया कि पिछले महीने उसकी बिक्री में 4 फीसदी की वृद्धि हुई और कंपनी ने कुल 4,44,713 वाहन बेचे, जबकि साल 2016 के जून में कंपनी ने 4,27,222 वाहन बेचे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-GST: Maruti Suzuki, Hyundai, Tata Motors sales take a hit in June
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst, maruti suzuki, hyundai, tata motors, mahindra, hero motocorp, suzuki motorcycle india, sales, hit in june, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved