• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जीएसटी लांच से दूर रह सकता है विपक्ष, टीएमसी कर चुकी है बॉयकॉट का ऐलान

नई दिल्ली। संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में 30 जून की आधी रात को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) घोषणा समारोह से प्रमुख विपक्षी पार्टियां अनुपस्थित रह सकती हैं। हालांकि, टीएमसी को छोड़ कर किसी और दल ने इस पर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन जो संकेत सामने आ रहे हैं, उसके मद्देनजर माना जा रहा है कि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इससे दूरी बना सकते है। राष्ट्रति पद की विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार के नामांकन के लिए यहां जुटे विपक्षी नेताओं के बीच बुधवार को इस मुद्दे पर अनौपचारिक रूप से चर्चा हुई। नेताओं ने कहा है कि कारोबारी और व्यापारी समुदाय के बीच तमाम चिंताएं और भ्रम की स्थिति है, जिनमें से कुछ इस नए अप्रत्यक्ष कराधान कानून के खास प्रावधानों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि वे इस कार्यक्रम से दूर रहना चाहेंगे, जिसका आयोजन प्रचार के हथकंडे के रूप से किया गया लगता है। एक नेता ने कहा, यह कोई भाग्य से साक्षात्कार नहीं है, बल्कि जनता के भाग्य से खेलना है। एक अन्य नेता ने कहा कि विपक्षी दलों के बीच आम भावना आयोजन से दूर रहने की है। हालांकि, यह विभिन्न पार्टियों का निजी निर्णय होगा। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, जीएसटी राष्ट्रहित में होना चाहिए, न कि इसे प्रोपोगंडा बनाया जाना चाहिए। इसे लागू करने की बुनियादी तैयारी अभी तक नहीं हो पाई है। यह मैं नहीं कह रहा, बल्कि तैयारी की जिनकी जिम्मेदारी है, वे कह रहे हैं। तो क्या आधी रात को प्रस्तावित जीएसटी के कार्यक्रम से विपक्ष दूर रहेगा? येचुरी ने कहा, हम आधिकारिक रूप से इसका बहिष्कार नहीं कर रहे हैं और न तो कोई व्हिप जारी कर रहे हैं। सरकार ने इस पर हमसे मशविरा तक नहीं किया है। राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में विपक्षी खेमे से अलग जा चुके जनता दल (युनाइटेड) इस मुद्दे पर दुविधा में लगता है, लेकिन 30 जून के कार्यक्रम में उसके हिस्सा लेने के संकेत हैं।
जद (यू) प्रवक्ता के.सी. त्यागी ने कहा, बिहार कोई विनिर्माण वाला राज्य नहीं है। यह एक उपभोक्ता प्रधान राज्य है और जीएसटी से उसे लाभ होगा। लेकिन नए कानून के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन भी हो रहा है। हम (मुख्यमंत्री) नीतीश कुमार के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे कि आयोजन में हिस्सा लेना चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा, लेकिन कुछ ऐसी चर्चा है कि विपक्षी पार्टियां इस आयोजन से दूर रह सकती हैं।
1 जुलाई से जीएसटी क्रियान्वयन पर ममता ने जताई चिंता

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-GST Launch: Congress undecided about attendance after TMC boycott
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst launch, opposition, congress, parliament, goods and services tax, trinamool congress, modi government, congress president, sonia gandhi, former prime minister, manmohan singh\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved