• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जीआरपी के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर

grp arrested three thief in kanpur - Kanpur News in Hindi

कानपुर। सेन्ट्रल स्टेशन पर जीआरपी ने यात्रियों का माल पार करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को दबोचा है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से कई वारदातों का माल बरामद करते हुए जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार गौतम ने बताया कि बीते माह गरीब रथ व शिव गंगा एक्सप्रेस में यात्रियों का सामान चोरी हुआ था। शातिर चोरों ने भीड़ का लाभ उठाते हुए कई यात्रियों के मोबाइल भी पार कर दिए। पीड़ित यात्रियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की खोजबीन में टीम लगी थी। बीती रातएसआई प्रमोद कुमार हमराही पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे, तभी कुछ युवक पुलिस को देख भागने लगे। शक के आधार पर पीछा करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को पकड़कर थाना ले आए। पूछतांछ में पकड़े गए युवक शातिर चोर गिरोह के सदस्य निकले और फरवरी माह में ट्रेनों हुई चोरी की घटनाओं में शामिल थे। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के नौ मोबाइल व नकदी बरामद करते हुए मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-grp arrested three thief in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grp, arrested, three, thief, kanpur, crime, police, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved