• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आम बजट नहीं बल्कि अंतरिम बजट ही पेश करेगी सरकार!

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार 1 फरवरी यानी शुक्रवार को आम बजट नहीं बल्कि अंतरिम बजट ही पेश करेगी। पूर्ण बजट पेश करने की खबरों को वित्त मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। इससे पहले, खबरें आ रही थी शुक्रवार को मोदी सरकार जो बजट पेश करेगी वह आम बजट 2019-20 होगा। शुक्रवार को वोट ऑन अकाउंट पेश नहीं किया जाएगा आमतौर पर चुनाव से पहले अंतरिम बजट ही पेश होता है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक,परंपरा के मुताबिक चुनाव के बाद आने वाली सरकार ही पूर्ण बजट पेश करेगी। ऐसी उम्मीद है कि सरकार बजट में कई बड़े एलान कर सकती है। आम बजट होने का मतलब है कि पूरे साल भर के लिए सरकार अपना लेखा-जोखा पेश करेगी। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यह वोट ऑन अकाउंट ही होगा। लेकिन, सुविधा के अनुसार इसे अंतरिम बजट या आम बजट दोनों कहा जा सकता है। सूत्रों की मानें तो यह भी कहा जा रहा है कि सरकार इस बार बजट डॉक्यूमेंट्स में अंतरिम शब्द का इस्तेमाल नहीं करेगी।
2 महीने नहीं 4 महीने के लिए पेश होगा बजट...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government To Present Full Budget On 1 Feb And Not Interim Budget
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government to present full budget, budget 2019, interim budget, narendra modi, bjp, 2019 lok sabha election, lok sabha election 2019, lok sabha poll, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved