• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोने की कीमतों में मामूली बदलाव; चांदी 3,500 रुपए से अधिक महंगी हुई

Gold prices remain unchanged; silver rises by over ₹3,500 - India News in Hindi

मुंबई । सोने की कीमतों में मंगलवार को मामूली बदलाव देखा गया है। वहीं, चांदी का दाम 3,500 रुपए प्रति किलो से अधिक बढ़ गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम मामूली रूप से 52 रुपए बढ़कर 1,37,576 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,37,524 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,25,990 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,26,020 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,03,182 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,03,158 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में अधिक तेजी देखने को मिली है।
चांदी का दाम 3,547 रुपए बढ़कर 1,79,972 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,76,425 रुपए प्रति किलो था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,916 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49.05 डॉलर प्रति औंस पर थी।
जानकारों ने कहा कि कॉमेक्स सोने के 3,910 डॉलर प्रति औंस के स्तर की ओर खिसकने और लगातार प्रॉफिट बुकिंग होने से सोने पर दबाव बना हुआ है। सोने पर जारी दबाव ने कीमतों को अत्यधिक बिकवाली वाले (ओवरसोल्ड) दायरे के करीब पहुंचा दिया है, हालांकि इसमें कोई भी ठोस सुधार नई खरीदारी और वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस हफ्ते बाजार की नजर अमेरिका से जुड़े अहम घटनाक्रमों पर रहेगी, खासकर अमेरिकी चुनाव, बेरोजगारी के आंकड़े और 'नॉन-फार्म पेरोल' डेटा पर, जिनसे फेड की भविष्य की नीतिगत रुख के बारे में और स्पष्टता मिल सकती है। तकनीकी रूप से, 1,42,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर एक बड़ा रुकावट का जोन बना हुआ है। निकट भविष्य के नजरिए में सोने में सुधार के लिए कीमतों का इस स्तर से ऊपर टिके रहना महत्वपूर्ण होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gold prices remain unchanged; silver rises by over ₹3,500
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gold prices, silver prices, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved