• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य पूर्व में तनाव के बीच सोने और चांदी करीब आधा प्रतिशत फिसले

Gold and silver prices fell by nearly half a percent amid tensions in the Middle East. - India News in Hindi

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह मध्य पूर्व में जारी तनाव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,41,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 819 रुपए की गिरावट के साथ 1,41,031 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह 9:47 पर यह 649 रुपए या 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,41,201 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,41,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,41,433 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर बनाया। यह दिखाता है कि सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।
चांदी में भी गिरावट तेजी जा रही है। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,20,620 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 828 रुपए की कमजोरी के साथ 2,19,792 रुपए प्रति किलो पर था।
खबर लिखे जाने तक यह 1,237 रुपए या 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,19,383 रुपए प्रति किलो पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,19,006 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,20,133 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है, जो दिखाता है कि चांदी एक सीमित दायरे में बनी हुई है।
जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी रहना है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में जारी तेजी भी कीमती धातुओं पर दबाव बनाने का काम कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,040 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57 डॉलर प्रति औंस पर था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gold and silver prices fell by nearly half a percent amid tensions in the Middle East.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: middle east, silver prices, gold prices, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved