नई
दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल ने केंद्र सरकार पर करारा हमला
बोला है। अहमद पटेल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के 50 साल तक शासन वाले
बयान पर तंज कसते हुए कहा कि वे (भाजपा) 50 सालों तक देश की सत्ता पर काबिज
रहना चाहते हैं, लेकिन अब उन्हें डर है कि अगर वे हारे तो 200 साल तक
वापसी नहीं कर पाएंगे। अहमद ने दावा किया कि जो लोग पहले भाजपा के 50
वर्षों तक सत्ता में बने रहने का दम भरते थे वे अब यह कहते घूम रहे हैं कि
अगर वे इस बार हार गए तो 200 साल तक सत्ता में वापस नहीं आएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने
ट्वीट कर कहा, ‘विपक्षी दलों का साथ आने का एक ही मकसद है कि भारत के
संविधान की रक्षा की जाए। जिन लोगों ने संविधान को कमजोर किया है और इसके
साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है, वे विपक्षी एकजुटता से बहुत ज्यादा
घबराए हुए हैं। विपक्षी एकजुटता के कारण उनका हाव-भाव बदल गया है। उनके
अंदर डर साफ दिख रहा है। वे पहले कहा करते थे कि भाजपा 50 वर्षों तक सत्ता
में रहेगी। वे अब कह रहे हैं कि अगर इस बार हार गए तो अगले 200 वर्षों तक
सत्ता में नहीं आ सकेंगे।’
50 साल तक शासन करेगी भाजपा : अमित शाह
उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा - अमित शाह और जेपी नड्डा ने यूपी, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात के नेताओं संग की बैठक
पाकिस्तान के नागरिकों ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए मोदी सरकार की सराहना की
रंगोत्सव 2024 - हुरियारों पर बरसीं प्रेम रस से भीगीं लाठियां
Daily Horoscope